दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 21 Nov 2020 08:13:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%b2/395562 Sat, 21 Nov 2020 05:45:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=395562 देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भी वृद्धि देखने को मिली। इस तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। देश के बड़े शहरों की बात की जाए तो यहां पेट्रोल की कीमत में 15-17 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के भाव में 20-23 पैसे …]]>

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भी वृद्धि देखने को मिली। इस तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। देश के बड़े शहरों की बात की जाए तो यहां पेट्रोल की कीमत में 15-17 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के भाव में 20-23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे की वृद्धि के साथ 81.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल का दाम 20 पैसे की तेजी के साथ 70.88 प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 50 दिन एवं डीजल के भाव में 41 दिन के अंतराल के बाद किसी तरह की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

मुंबई में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 87.92 रुपये प्रति लीटर पर थी, जो शनिवार को 88.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल का मूल्य 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 77.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 82.95 रुपये का भुगतान करना होगा। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल की कीमत 74.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 84.46 रुपये खर्च करने होंगे। शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 76.37 रुपये पर पहुंच गई है।

लखनऊ, पटना, नोएडा में पेट्रोल-डीजल के रेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 81.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। वहीं, डीजल का भाव 71.30 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा था। पटना में पेट्रोल की कीमत 84.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, डीजल का भाव 76.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। दिलली से सटे नोएडा में पेट्रोल 81.88 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। दूसरी ओर डीजल की कीमत 71.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

जानिए आपके शहर में क्या रेट बिक रहे हैं पेट्रोल-डीजल

अगर आपको जानकारी चाहिए कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल क्या रेट बिक रहे हैं, तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के जरिए आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप SMS के जरिए भी इस बाबत जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS करना होगा। यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि हर शहर के लिए अलग-अलग कोड निर्दिष्ट है। आपको अपने शहर का कोड IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा। B

]]>