दूसरी सूची – Live Halchal

हरियाणा: इनेलो ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी
हरियाणा में बसपा के चार उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब इनेलो ने भी 7 सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को घोषणा की है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से विचार-विमर्श के बाद प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने रविवार को सात विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले इनेलो तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुका है।

इनमें कलायत विधानसभा हलका से खुद रामपाल माजरा, लाडवा से शेर सिंह बड़शामी, नारनौंद से उमेद लोहान और बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक स्वर्गीय नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी उम्मीदवार होंगी। रानियां विधानसभा सीट से अभय सिंह चौटाला के बेेटे अर्जुन सिंह चौटाला, हथीन से तैयब हुसैन भीमसीका और कालांवाली से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इनेलो के 10 और बसपा के 4 उम्मीदवारों को मिलाकर अब तक कुल 14 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। इससे पहले इनेलो ने यमुनानगर से दिलबाग सिंह, महेंद्रगढ़ से सुरेंद्र कौशिक और ऐलानाबाद से अभय सिंह चौटाला को प्रत्याशी घोषित किया था।

रामपाल माजरा : तीन बार रह चुके विधायक
रामपाल माजरा ने गांव के सरपंच बनने से अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। 1996 में वह समता पार्टी से पाई से विधायक बने। 2000 में इनेलो के टिकट पर दोबारा विधायक बने। 2005 में वह हार गए और 2009 में कलायत विधानसभा से विधायक बने। पिछले विधानसभा चुनावों में वह भाजपा में चले गए थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। कुछ माह पहले उन्होंने फिर इनेलो में वापसी की और प्रदेशाध्यक्ष बने। माजरा बीए बीएड-एलएलबी डिग्री धारक हैं।

शेर सिंह बढ़शामी : इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं
शेर सिंह बड़शामी 2009 में लाडवा से इनेलो के विधायक रहे चुके हैं। बड़शामी की गिनती ओमप्रकाश चौटाला परिवार के करीबियों में होती है। वह इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं और चौटाला के सीएम रहते उनके राजनीतिक सलाहकार थे। जेबीटी भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उनके राजनीतिक जीवन पर असर पड़ा, लेकिन वह एक बार फिर मैदान में उतर रहे हैं। लाडवा क्षेत्र में उनका बड़ा प्रभाव है।

उमेद लोहान : जजपा और कांग्रेस में जाने के बाद की घर वापसी
उमेद सिंह लोहान इनेलो में युवा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 2005 में बरवाला हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2014 में भी हांसी हलके से चुनाव लड़ा, लेकिन फिर उनको हार का मुंह देखना पड़ा। इनेलो टूटने पर वो जजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन 2019 में नारनौंद हलके से जजपा का टिकट न मिलने पर खफा हो गए। रामकुमार गौतम को टिकट मिलने के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। जजपा से वह कांग्रेस में गए और बाद में फिर इनेलो मेंं आ गए।

शीला राठी : राठी परिवार पर विश्वास, सहानुभूति की आस
नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। फरवरी में उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पहले नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी को चुनाव लड़ाने की बात हुई थी। बाद में परिवार के फैसले के मुताबिक नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद इनेलो ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। राठी परिवार का बहादुरगढ़ हलके में प्रभाव है, दूसरा इनेलो को यहां नफे सिंह राठी के नाम पर सहानुभूति की भी आस है। राठी परिवार चौटाला परिवार का काफी करीबी माना जाता है।

अर्जुन चौटाला : गढ़ को बचाने की रणनीति
अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में उनको अपने पुराने गढ़ को बचाने की जिम्मेदारी मिली है। बीते चुनाव में रानियां से उनके दादा रणजीत सिंह विधायक बने थे और इस बार दोबारा मैदान में उतरने को तैयार हैं। अर्जुन चौटाला स्नातक तक पढ़े हैं और राजनीति की मजबूत समझ रखते हैं।

मास्टर गुरतेज सिंह : 10 दिन पहले पार्टी में शामिल
मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन 10 दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका परिवार शुरुआत से ही इनेलो से जुड़ा है, लेकिन 2014 में इनेलो से उनके पिता की जगह बलकौर सिंह को टिकट मिलने से नाराज गुरतेज ने पार्टी छोड़ दी थी। गुरतेज ने बीती 31 जुलाई को हेड टीचर के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। गुरतेज के पिता बुध सिंह 2006 से 20016 तक जिला पार्षद रहे हैं।

तैयब हुसैन : लड़ चुके दो चुनाव, दुष्कर्म का आरोप
2014 और 2019 का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा, लेकिन हार गए। 2014 के चुनाव में चौथे और 2019 में तीसरे नंबर पर रहे थे। पिछले दिनों ही बसपा को छोड़ इनेलो में शामिल हुए हैं। अब इनेलो बसपा के गठबंधन में सीट इनेलो के पक्ष में आने पर इनेलो ने टिकट दिया है। 2016 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

भाजपा की दूसरी सूची में हरिद्वार-गढ़वाल सीट पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने अब हरिद्वार, गढ़वाल, टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में आज हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर बने सस्पेंस को दूर करते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर फिर चौंका दिया। कहा जा रहा था कि इन दो सीटों पर पार्टी प्रयोग कर सकती है। ऐसा हुआ भी, भाजपा ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का पत्ता काटकर पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है। अनिल बलूनी पीएम मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। वहीं, अभी तक गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र को राजनीतिक अवसर का इंतजार था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में उनके पास राजनीतिक वनवास से लौटने का मौका होगा।

बता दें कि पहली सूची में भाजपा ने टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए थे। इन तीनों ही सीटों पर प्रत्याशी रिपीट किए गए थे। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि, उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। भाजपा इस बार पांचों सीटों में जीतकर हैट्रिक बनाना चाहती है। वहीं, कांग्रेस ने अभी केवल तीन ही सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

पार्टी ने पांचों सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। लोक पर्व ईगास को नई पहचान देने, पलायन रोकने, नई ट्रेन संचालन कराने समेत कई जनहित के कार्य कराने वाले अनिल बलूनी गढ़वाल सीट से उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर लोक कल्याण के कई बड़े काम कराने का श्रेय त्रिवेंद्र सिंह रावत को है। उन्हें हरिद्वार से उम्मीदवार बनाया गया है। मैं दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं।
– महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया पीएम का आभार

वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी अध्यक्ष, गृहमंत्री शाह और पीएम मोदी का अभार जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मां गंगा के द्वार हरिद्वार से मेरा आत्मीय नाता रहा है। इसी लोकसभा के डोईवाला विधानसभा की जनता ने मुझे विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। उनका प्यार सदा मेरे साथ रहा है और मैंने भी उनके भरोसे को कभी भी टूटने नहीं दिया और पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ वर्षों तक एक जनसेवक की भांति अपने कर्तव्यों का पालन किया, ताकि कभी भी मेरे कारण उन्हें सिर न झुकाना पड़े।

संघ के प्रचारक से सीएम की कुर्सी तक ऐसे पहुंचे थे त्रिवेंद्र सिंह रावत

त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनीतिक सफर 1979 में शुरू हुआ था। इसी वर्ष त्रिवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। 1981 में उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का संकल्प लिया। 1985 में त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून महानगर के प्रचारक बने। इसके बाद  1993 में वे भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने। इस दौरान वे पार्टी में अहम भूमिका में रहे। इसके बाद 1997 में त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने। साल 2002 में वे दोबारा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने।

2002 में उन्होंने डोईवाला विधानसभा से चुनाव लड़ा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में डोईवाला सीट से जीत हासिल की थी। 2007 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वे विजयी हुए। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 2017 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए। इसके बाद 17 मार्च 2017 को उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद मार्च 2021 में उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

अनिल बलूनी प्रोफाइल

गांव                 –  डांडा नागराजा, नकोट गांव, पौड़ी
कॅरियर            –   बतौर पत्रकार शुरूआत, बाद में राजनीति में प्रवेश
चुनाव               –  2002 के विधानसभा चुनाव में कोटद्वार सीट से भागीदारी, राज्यसभा
से सांसद रहे
सरकारी दायित्व  – निशंक सरकार में वन्य एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष
दायित्व-             – भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रमुख