दूरसंचार विभाग – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 22 Jun 2026 10:54:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दूरसंचार विभाग – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सेटेलाइट संचार सेवाओं के लिए लाइसेंस के साथ सुरक्षा मंजूरी भी जरूरी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87/676217 Mon, 22 Jun 2026 10:54:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=676217 दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सेटेलाइट संचार स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर नियमों का मसौदा जारी कर दिया है। इसके तहत सेटेलाइट संचार सेवाएं शुरू करने के लिए कंपनियों को डीओटी से लाइसेंस के अलावा केंद्र सरकार से सुरक्षा मंजूरी भी आवश्यक रूप से लेनी होगी। मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, कंपनियों को स्पेक्ट्रम का आवंटन एक निश्चित …]]>

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सेटेलाइट संचार स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर नियमों का मसौदा जारी कर दिया है। इसके तहत सेटेलाइट संचार सेवाएं शुरू करने के लिए कंपनियों को डीओटी से लाइसेंस के अलावा केंद्र सरकार से सुरक्षा मंजूरी भी आवश्यक रूप से लेनी होगी।

मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, कंपनियों को स्पेक्ट्रम का आवंटन एक निश्चित वार्षिक शुल्क के साथ नीलामी के बजाय प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। वार्षिक शुल्क सेवा के प्रकार के आधार पर 30 हजार से 50 लाख रुपये तक होगा। साथ ही एक हजार रुपये का नान-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा।

डीओटी की ओर से जारी दूरसंचार (स्पेक्ट्रम असाइनमेंट बाय एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस) रूल्स 2026 के प्रस्ताव में एलन मस्क की स्टारलिंक, भारती समूह की यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटकाम जैसी कंपनियों के लिए शर्त रखी गई है कि वे आम ग्राहकों के लिए सेटेलाइट संचार सेवा शुरू करें।

सेटेलाइट संचार कंपनियों को आम लोगों के लिए सेटेलाइट फोन और ब्रांडबैंड सेवाएं शुरू करने से पहले केंद्र से अनुमति लेनी होगी। डीओटी ने मसौदा नियमों पर सभी हितधारकों से 30 दिन के भीतर टिप्पणियां मांगी हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व प्रमुख सलाहकार सत्य एन गुप्ता ने कहा कि यह अधिसूचना विभिन्न सेटेलाइट सेवाओं के लाइसेंसधारियों की ओर से सेटेलाइट आधारित सेवाएं के प्रविधान के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।

दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के पूर्व सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी को पहले स्पेक्ट्रम लेने और बाद में कागजी कार्रवाई पूरी करने की इजाजत देने से लालफीताशाही कम होगी और सेवा विस्तार में तेजी आएगी।

]]>
 दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया 5G पोर्टल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95/539919 Wed, 31 Jan 2024 11:17:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=539919 दूरसंचार विभाग ने भारत 5G पोर्टल लॉन्च किया है। दूरसंचार विभाग के सेक्रेटरी डॉक्टर नीरज मित्तल ने भारत 5G पोर्टल को लॉन्च किया। इस पोर्टल को भारत टेलीकॉम कार्यक्रम (Bharat Telecom 2024) में लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद क्वांटम, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट और 6G रिसर्च को लेकर मदद मिलेगी। क्वांटम, …]]>

दूरसंचार विभाग ने भारत 5G पोर्टल लॉन्च किया है। दूरसंचार विभाग के सेक्रेटरी डॉक्टर नीरज मित्तल ने भारत 5G पोर्टल को लॉन्च किया।

इस पोर्टल को भारत टेलीकॉम कार्यक्रम (Bharat Telecom 2024) में लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद क्वांटम, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट और 6G रिसर्च को लेकर मदद मिलेगी।

क्वांटम, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट जैसे कामों को बनाएगा आसान

आसान भाषा में समझें तो भारत 5G पोर्टल को क्वांटम, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट, 5G और 6G रिसर्च जैसे कामों के लिए यह पोर्टल एक स्टॉप सॉल्यूशन होगा।

इसमें पैनआईआईटी यूएसए के सहयोग से फ्यूचर टेक-एक्सपर्ट्स पंजीकरण पोर्टल भी शामिल है। इस पोर्टल का उद्देश्य भारतीय दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करना है।

इस पोर्टल का उद्देश्य भारत की 5G क्षमताओं को बढ़ावा देना, दूरसंचार क्षेत्र के भीतर इनोवेशन, सहयोग और ज्ञान को आपस में बांटना है।

दूरसंचार क्षेत्र में स्टार्टअप कंपनियों के लिए भी पहल

दूरसंचार के क्षेत्र में स्टार्टअप कंपनियों के लिए भी पहल की गई है। दूरसंचार विभाग के सेक्रेटरी डॉक्टर नीरज मित्तल ने  भावी स्टार्टअप कंपनियों से निवेशकों को जोड़ने वाली बैठक की शुरूआत की।

इस मीटिंग का शीर्षक ‘ब्रिजिंग ड्रीम्स एंड फंडिंग: वेंचर कैपिटल/निवेशकों को स्टार्टअप के भविष्य से जोड़ना’ था। इस बैठक में 10 से अधिक निवेशकों और पूंजीपतियों की भागीदारी रही।

सत्र के दौरान 26 स्टार्टअप कंपनियों ने दूरसंचार उत्पादों पर अपनी प्रस्तुती भी पेश की।

भारत एक विश्वसनीय भागीदार

दूरसंचार विभाग के सेक्रेटरी डॉक्टर नीरज मित्तल  ने कहा 5G और 6G टेक्नोलॉजी को लेकर दुनिया का हर देश भारत को अपना सहयोग देना चाहता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, दुनिया ने भारत को एक विश्वसनीय भागीदार माना है। भारत में वर्तमान समय में एक लाख स्टार्टअप हैं। ऐसे में यह दुनिया भर के देशों के लिए भारत को सहयोग करते हुए एक बड़ा अवसर है।

]]>
अलर्ट: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी चेतावनी https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/524416 Mon, 13 Nov 2023 06:27:39 +0000 https://livehalchal.com/?p=524416 दरअसल आजकल लोगों के पास फोन कॉल आ रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। संचार विभाग ने कहा है कि इस तरह के कॉल फर्जी हैं और ऐसे कॉल की आड़ में लोगों से पैसे ऐंठे जा सकते हैं। यदि आप भी एक मोबाइल यूजर …]]>

दरअसल आजकल लोगों के पास फोन कॉल आ रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। संचार विभाग ने कहा है कि इस तरह के कॉल फर्जी हैं और ऐसे कॉल की आड़ में लोगों से पैसे ऐंठे जा सकते हैं।

यदि आप भी एक मोबाइल यूजर हैं तो आपके लिए दूरसंचार विभाग की ओर से एक बड़ी चेतावनी है। दूरसंचार विभाग ने देश के तमाम मोबाइल यूजर्स को एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में फर्जी कॉल को लेकर लोगों को सचेत किया गया है।

दरअसल आजकल लोगों के पास फोन कॉल आ रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है। संचार विभाग ने कहा है कि इस तरह के कॉल फर्जी हैं और ऐसे कॉल की आड़ में लोगों से पैसे ऐंठे जा सकते हैं।

दूरसंचार ने कही ये बातें

  • दूरसंचार विभाग कभी भी किसी भी नागरिक के नंबर बंद होने को लेकर कॉल नहीं करता है।
  • नागरिकों को अलर्ट किया जाता है कि वे किसी के साथ भी फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।
  • अपनी टेलीकॉम कंपनी को इस तरह के कॉल के बारे में जरूर जानकारी दें और शिकायत करें।
  • इस तरह के कॉल फ्रॉड हो सकते हैं और ठग आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।
  • यदि कोई घटना आपके साथ हो  जाती है तो नेशनल क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर इसकी शिकायत करें।
  • यदि आपसे यह कहता है कि आपका नंबर बंद होने वाला है और इसे चालू रखने के लिए ओटीपी बताएं तो फोन को तुरंत कट कर दें।
]]>