दुष्यंत चौटाला – Live Halchal

हरियाणा: विपक्ष में आते ही सरकार पर हमलावर हुए दुष्यंत चौटाला
कहीं वोट बैंक न खिसक जाए, इसलिए जजपा दसों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव लड़ने पर सहमति बन रही है। उम्मीदवारों के चयन में संगठन जुटा हुआ है।

भाजपा के साथ गठबंधन टूटते ही विपक्ष में आए जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। चौटाला ने प्रदेश सरकार को फसल मुआवजा को लेकर लेकर घेरा है। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार किसानों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।

न तो सरकार किसानों को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले फसल खराबे का मुआवजा दे पाई और न ही रबी फसल की खरीद प्रबंधन पर कोई फैसला ले रही। वहीं, वोट बैंक खिसकने की आशंका के चलते जजपा ने अपनी रणनीति बदल ली है और दसों सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा लोकसभा चुनाव मैदान में पूरे हौसले और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में जजपा ने सभी 10 लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की है और गुरुवार से हलका स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी जजपा प्रभारी और जिला अध्यक्ष बैठकें करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव लड़ने का समर्थन कर रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फायदा जजपा किसी दूसरे संगठन को कैसे दे सकती है। अब तक कार्यकर्ताओं की मेहनत से जजपा इस मुकाम तक पहुंची है और इस लोकसभा चुनाव में जजपा संगठन की ताकत दिखाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में दुष्यंत ने कहा कि इस बार ताला भी हम लाएंगे और उसमें चाबी भी अपनी लगाएंगे।

सरसों पर फैसला नहीं, एमएसपी या भावांतर योजना से होगी खरीद
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आचार संहिता लगने के चलते अब किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि जजपा की मांग के बावजूद भी नई हरियाणा सरकार ने समय पर मुआवजा देने बारे फैसला नहीं लिया। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार अब तक मंडियों में किसानों की फसलें आने के बावजूद खरीद का प्रबंध भी नहीं कर पाई है। यहां तक कि सरसों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा या भावांतर भरपाई योजना से, कौन सी एजेंसी कैसे खरीद करेगी, यह भी तय नहीं हो पाया है। दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री से भ्रमण करने की बजाय किसानों के हित में फसल खरीद बारे जल्द प्रबंधन करने की मांग की।

कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह जजपा में शामिल
जननायक जनता पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। बुधवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जजपा में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राव बहादुर का जजपा में स्वागत किया। दुष्यंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक और भी कई मजबूत साथी जजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें कि राव कांग्रेस में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने की आशंका के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अब वह जजपा से ताल ठोकेंगे।

राव बहादुर सिंह जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। राव बहादुर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

दुष्यंत चौटाला के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज!
चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश के 1 नवम्बर 1966 के गठन से लेकर अब तक 22 मुख्यमंत्री व 6 उपमुख्यमंत्री बन चुके है, लेकिन आज तक 10 मुख्यमंत्रियों ने ही अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। वहीं आज तक एक भी उप मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।

बता दें कि सबसे लम्बे समय तक भजन लाल बिश्नोई 11 साल 10 महीने (4317) दिन मुख्यमंत्री के रूप में रहे। उसके बाद बंसी लाल 4668 दिन मुख्यमंत्री के तौर पर रहे। हरियाणा बनने के पांच माह बाद ही राज्य में चांदराम पहले डिप्टी सीएम बने थे।

अब तक दुष्यंत चौटाला सबसे लंबे समय के लिए रहे उपमुख्यमंत्री

वहीं दुष्यंत चौटाला 27 अक्तूबर 2019 से लेकर 12 मार्च 2024 तक 4 साल 137 दिन तक सबसे ज्यादा दिन उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे। सबसे पहले राव विरेंद्र सिंह की सरकार में विधायक चांद राम उपमुख्यमंत्री 22 मार्च 1967 से लेकर 2 नवम्बर 1967 तक 223 दिन रहे। उसके बाद देवी लाल की सरकार में विधायक मंगल सैन 21 जून 1977 से 28 जून 1979 तक 2 साल 7 दिन उपमुखमंत्री रहे। फिर 1979 में देवी लाल की सरकार में विधायक बनारसी दास 20 जून 1987 से लेकर 2 दिसम्बर 1989 में 2 साल 165 दिन उपमुख्यमंत्री रहे।

कोई भी उपमुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल नहीं कर पाया पूरा

2019 में मनोहर लाल की सरकार में विधायक दुष्यंत चौटाला 27 अक्तूबर 2019 से लेकर 12 मार्च 2024 तक 4 साल 137 दिन तक उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे। मगर आज तक कोई भी उपमुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में यह चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री का पद केवल सरकार की मदद लेने के लिए ही बनाया जाता है। जिस दिन मदद पूरी हो जाती है बाहर कर दिया जाता है।

प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन सरकारी सेवाएं मिलना सुशासन का परिणाम – दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे देश और प्रदेश की तरक्की के लिए दफ्तर में बैठकर नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के गांव और शहरी इलाके में जाकर काम करें। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के दिन हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे ताकि आमजन का जीवन सुगम हो सके। उपमुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सुशासन का असली अर्थ यही है कि जो व्यक्ति प्रशासन और विभाग तक नहीं पहुंच सकते, उनके पास विभाग स्वयं पहुंच जाए और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार 600 से अधिक सेवाओं को पोर्टल के जरिए संचालित कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर आम आदमी का उसकी वास्तविक आर्थिक स्थिति के आधार पर परिवार पहचान पत्र बनाया गया है, जो व्यक्ति साठ साल की आयु पार कर चुका है, उसकी अपने आप ही बुढ़ापा पेंशन बन जाती है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की आय सालाना एक लाख 80 हजार रुपए या इससे कम है, उसका बीपीएल कार्ड बना दिया जाता है और राशन मिलना शुरू हो जाता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सब सुशासन का ही परिणाम है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां 1.20 की बजाय 1.80 लाख रूपए की सालाना आय वाले परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. चौ. देवीलाल ने भी आज से 28 साल पहले काम के बदले अनाज योजना शुरू की थी, जो कि आज मनरेगा का रूप ले चुकी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राशन डिपो की दुकान पर माइक्रो एटीएम को लगा दिया जाए, जिससे कि आम नागरिक वहां से पांच हजार रुपए तक खाते में से निकाल सके। उन्होंने कहा कि कर नीति को भी इस प्रकार से बनाया गया है कि अब इंस्पेक्टरी राज खत्म हो गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंडियों में किसान दो घंटे में अपनी फसल बेचकर चला जाता है और दो दिन में किसानों के खाते में भुगतान की रकम आ जाती है। इस अवसर सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

दुखद : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव
देश में कोरोना वायरस संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भी कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए. राज्य में इससे पहले भी कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और अब इनमें दुष्यंत का नाम भी जुड़ गया है.

दुष्यंत चौटाला ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो खुद का टेस्ट करा लें.

हरियाणा में इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता समेत कई मंत्री और करीब आधा दर्जन विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. पिछले महीने जब राज्य में विधानसभा सत्र हुआ था, उस वक्त बड़ी संख्या में विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

आपको बता दें कि देश में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है और हर रोज औसतन 80 हजार नए केस, एक हजार के करीब मौतें दर्ज हो रही हैं. भारत में अबतक कुल कोरोना केस की संख्या 66 लाख के पार चली गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है.

अगर सिर्फ हरियाणा की बात करें तो राज्य में अबतक करीब 1.34 लाख केस सामने आ चुके हैं. हालांकि, अब सिर्फ 12 हजार के करीब केस एक्टिव हैं और 1.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में कोरोना संकट के चलते अबतक 1500 के करीब लोगों की जान जा चुकी है.