दुश्मन – Live Halchal

दुश्मन से लोहा लेने के लिए स्वदेशी लाइट टैंक जोरावर तैयार
भारत का पहला स्वदेशी अत्याधुनिक बख्तरबंद हल्के टैंक जोरावर जमीन से लेकर आसमान तक दुश्मन से मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे हर तरह की परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के काम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (सीवीआरडीई) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मिलकर रिकार्ड 24 महीने में तैयार किया है। इस टैंक को एलएंडटी के आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स, हजीरा में तैयार किया जा रहा है।

जनरल जोरावर सिंह कहलुरिया के नाम पर रखा गया टैंक का नाम

यह टैंक 2020 में भारत-चीन के गलवान घाटी विवाद के बाद शुरू किए गए प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस टैंक को चीन के टाइप-15 लाइट टैंक का जवाब माना जा रहा है, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की युद्ध क्षमताओं को कई गुना बढ़ा देगा।

25 टन वजनी यह टैंक हाई पावर टू वेट रेशियो के साथ आता है, जो ऊंचाई वाले इलाकों, रेगिस्तानों और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में तत्परता से मूवमेंट कर सकता है।

हल्का डिजाइन होने से इस टैंक को सी-17 ग्लोबमास्टर थ्री और चिनूक हेलीकाप्टर जैसे सैन्य विमानों से आसानी से युद्ध क्षेत्र में पहुंचाया जा सकता है।

इस टैंक का नाम जनरल जोरावर सिंह कहलुरिया के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने जम्मू के डोगरा राजवंश के राजा गुलाब सिंह के अधीन काम किया था। उन्होंने लद्दाख को जीतकर डोगरा क्षेत्र का विस्तार करने में मदद की थी।

टैंक को लद्दाख के न्योमा में 4200 मीटर की ऊंचाई पर टेस्ट किया जा चुका है।

ये हैं जोरावर की खूबियां

टैंक में 105 मिमी की मुख्य तोप, 7.62 मिमी की को-एक्सियल तोप लगी है।

एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) और 12.7 मिमी रिमोट-कंट्रोल्ड वेपन स्टेशन दिए गए हैं।

टैंक के साथ निगरानी ड्रोन भी जोड़ा जा सकता है, जो युद्धक्षेत्र में दुश्मन की रियल टाइम पोजीशन बताएगा।

इस टैंक को पानी और दलदली इलाकों से भी ले जाया जा सकता है। – टैंक में 1000 हार्स पावर के बेजोड़ इंजन लगाए गए हैं।

जमीन पर ये टैंक अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।

भारतीय सेना की 350 जोरावर टैंकों को तैनात करने की योजना है।

जैसलमेर के रेगिस्तान से लेकर लद्दाख में खड़ी चढ़ाई तक इस टैंक की टेस्टिंग हो चुकी है।

IPL 2024 का ‘दुश्मन’ बना ये क्रिकेट बोर्ड, लीग के बीच में रखी सीरीज
इस क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये सीरीज उसके लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अहम है लेकिन समस्या ये है कि ये सीरीज आईपीएल-2024 के बीच में खेली जाएगी। इस सीरीज के मैच जब खेले जाएंगे तब ही आईपीएल प्लेऑफ भी खेले जाएंगे।

इस समय क्रिकेट जगत में इंडियन प्रीमियर लीग की धूम है। आईपीएल-2024 में दुनिया भर के क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी छाप छोड़ रहे हैं। क्रिकेट खेलने वाले लगभग हर बड़े देश के खिलाड़ी इस लीग में खेलते हैं और इसलिए बोर्ड्स इस दौरान द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। लेकिन एक बोर्ड आईपीएल का दुश्मन बनता दिख रहा है। इस बोर्ड ने आईपीएल के बीच में ही एक सीरीज का आयोजन करने का फैसला किया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये सीरीज उसके लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अहम है लेकिन समस्या ये है कि ये सीरीज आईपीएल-2024 के बीच में खेली जाएगी।

ऐसा है शेड्यूल

इस सीरीज का पहला मैच 23 मई को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 25 और तीसरा मैच 26 मई को होगा। ये तीनों मैच जमैका के सबिना पार्क में ही खेले जाएंगे। लेकिन समस्या ये है कि इस सीरीज का शेड्यूल आईपीएल-2024 के प्लेऑफ की तारीखों से टकरा रहा है। 21 मई से प्लेऑफ शुरू हो रहे हैं और 24 मई तक चलेंगे। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं और इनमें से कुछ की टीमें आईपीएल प्लेऑफ में खेल सकती हैं। इसलिए दोनों बोर्ड को अपने मुख्य खिलाड़ियों की उपलब्धता की समस्या हो सकती है।

तीसरे खिताब का इंतजार

वेस्टइंडीज में ही इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। अमेरीका भी इस वर्ल्ड कप का संयुक्त मेजबान है। अपने घर में वेस्टइंडीज की कोशिश तीसरा खिताब जीतने की होगी। इस टीम ने 2012 और 2014 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था लेकिन उसके बाद नहीं जीत पाई है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में तो ये टीम मुख्य दौर में भी नहीं पहुंच सकी थी और क्वालिफायर से बाहर हो गई थी।

कोहली दुश्मन नंबर एक लेकिन छींटाकशी से बचे ऑस्ट्रेलिया: माइकल
पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में विराट कोहली दुश्मन नंबर एक होंगे. लेकिन उन्होंने स्टीव स्मिथ एंड कंपनी को भारतीय कप्तान के खिलाफ छींटाकशी से बचने की सलाह दी है.

एशियाई सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में से एक हसी ने कहा कि कोहली के खिलाफ छींटाकशी का नतीजा उल्टा हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसे सस्ते में आउट करने की रणनीति पर फोकस करना चाहिए.

ओबामा के साथ लंच, ट्रम्प के साथ डिनर; एक कातिल के ‘लव, सेक्स और धोखे’ की कहानी

उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नजरिये से कोहली उनका दुश्मन नंबर एक होगा और उसे सस्ते में आउट करना होगा, लेकिन उसके खिलाफ छींटाकशी करने से वह बेहतरीन प्रदर्शन करता है. उसे ऐसी चुनौतियां पसंद है. चार साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले माइकल हसी ने कहा कि हमें स्पष्ट रणनीति बनाकर उस पर अमल करना होगा. भावनाओं में बहने से कॉन्संट्रेशन भंग हो जाता है. इससे बचना होगा. उन्होंने कहा कि सीरीज का नतीजा इससे तय नहीं होगा कि किस टीम ने ज्यादा छींटाकशी की बल्कि इससे तय होगा कि किसने अपनी रणनीति पर बखूबी अमल किया.

हसी ने यह भी कहा कि कोहली और स्मिथ के बीच व्यक्तिगत द्वंद्व निर्णायक होगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोहली आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं और अपनी सरजमीं पर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ और डेविड वॉर्नर सबसे अहम बल्लेबाज हैं और उनके अच्छा खेलने से टीम का प्रदर्शन अच्छा होगा. भारत के निशाने पर स्मिथ होंगे.