दुल्हन ने रिटायर्ड अफसर को ऐसा लगाया चूना – Live Halchal

दुल्हन ने रिटायर्ड अफसर को ऐसा लगाया चूना, ले भागी जिंदगी भर की कमाई
पत्नी की मौत के बाद अपने एकाकीपन से परेशान होकर एक 77 वर्षीय पूर्व अफसर ने शादी रचाने की सोची। मेट्रोमोनियल साइट पर अफसर ने अपना बायोडाटा डाला और फिर एक महिला ने शादी की इच्छा जताते हुए उनसे संपर्क की। अफसर ने उस महिला से शादी तो कर ली, लेकिन शादी की यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। दुल्हन ने रिटायर्ड अफसर को ऐसा चूना लगाया कि उनकी जिंदगी भर की कमाई ही ले भागी। और तो और भागते वक्त दुल्हन अपने साथ अफसर की कार भी ले गई। इस मामले की शिकायत बिलासपुर आईजी से की गई है। आईजी ने शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला एक पेशेवर अपराधी है और इस तरह से उसने कई लोगों से करोड़ों की ठगी की है। अब पुलिस आरोपित महिला की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग में अफसर रहे एमएल पस्टारिया (77 साल) की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वे अकेले रह रह रहे थे और एकाकीपन से परेशान होकर उन्होंने शादी का मन बनाया। मैट्रोमानियल साइट के जरिए एक महिला ने उनसे संपर्क किया और शादी की इच्छा जाहिर की।

महिला ने खुद का नाम आशा बताया था। दिसंबर 2016 में दोनों ने मध्यप्रदेश में सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की। शादी के बाद दोनों बिलासपुर के बंधवापारा में रहने लगे। इस दौरान महिला ने एक कार भी खरीदवाई। महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के दो युवक भी आते थे, जिन्हें वह अपना रिश्तेदार बताती थी।

महिला ने रिटायर अफसर को झांसा दिया कि उसके नाम पर उसके मायके में काफी जमीन है, जो गिरवी पड़ी हुई है। वो अपने रिश्तेदार को जमीन बेचना चाहती है, जिसका सौदा भी वो करोड़ों में कर चुकी है। महिला ने कहा कि जमीन को बेचने से करोड़ों स्र्पये मिलेंगे, लेकिन उसे छुड़ाने के लिए गिरवी रखने वाले व्यक्ति को 40 लाख स्र्पये देना होगा। एमएल पस्टरिया महिला की बातों में आ गए और उसे 40 लराख स्र्पये दे दिए।

इसके बाद महिला करीब चार महीने पहले जमीन का सौदा कराने के नाम पर अपने गांव जाने की बात कहकर कार से निकली और फिर आज तक वापस नहीं आई। अब इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।