दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पंडाल के बारें में जानिए – Live Halchal

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पंडाल के बारें में जानिए
देवी दुर्गा पूजा फेस्टिवल को पूरी इंडिया में सेलिब्रेट किया जाता है। आजकल सब कुछ मां के ही रंग में रंगा है। हर गली मुहल्ले में पंडाल सजाकर माता की पूजा अर्चना की जा रही है। इस साल यहां नवरात्र के मौके पर अलग-अलग थीम पर बने पंडालों की शोभा देखकर आप हैरान रह जाएंगे और आप भी चाहेंगे कि देवी दुर्जा को अपनी नजर से निहार लें। तो आइए जानें इंडिया की उन जगहों के बारे में जगहों पर लगाए जाते हैं दुनिया के बेस्ट दुर्गा पंडाल।

महालया से लोगों के बीच दुर्गा पूजा का क्रेज शुरू हो जाता है। दुर्गा पूजा के सेलिब्रेशन के लिए इंडिया के लगभग सभी शहरों में दुर्गा पंडाल लगते हैं लेकिन ये 7 पंडाल ऐसे हैं जिनकी सुन्दरता कई सालों तक याद रहती है। दुर्गा पूजा के पांचवे या फिर छठे दिन से कोलकाता के फेमस पंडाल लोगों के खुल जाते हैं। लेकिन दिल्ली में नवरात्रों की शुरुआत से ही लोगों के लिए पंडाल खोल दिए जाते हैं।

आराम बाग दुर्गा पूजा पंडाल

हमारे देश में महिलाओं को देवी का अवतार माना जाता है। हम सभी मां दुर्गा के सामने अपना शीष झुकाते हैं हर बार आराम बाग पूजा पंडाल में थीम पर मानवीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है| इसी वजह से यह हर साल आराम बाग पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्कषित करने के लिए कुछ नया करता है। इस पंडाल में ज्यादातर कोलकाता के हैन्डीक्राफ्ट का लुक नजर आता है। पहाड़गंज इलाके के पास अराम बाग के पंडाल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

काली बारी पंडाल

पंडालों के मामले में दिल्ली कोलकाता से कम नहीं है। दिल्ली में दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करने वाले नई दिल्ली KALI BARI पंडाल जाना पसंद करते हैं। इस पंडाल के बाहर बिकने वाला मछली फ्राई बंगालियों का फेवरेट होता है

बागबाज पंडाल

कोलकाता में सबसे पुराने दुर्गा पूजा मंडलों में से एक है Bagbazar पंडाल। इस पंडाल की खासियत यह है कि ये पंडाल लगभग 100 सालों से लगाया जा रहा है। इस पंडाल की दुर्गा मां की मूर्ति लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है। यह पंडाल नॉर्थ कोलकाता में श्यामबाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास लगता है

कुमारटुली पार्क पंडाल

कुमारटुली पार्क में लगने वाला पंडाल अपेक्षाकृत एक नया लेकिन लोकप्रिय पंडाल है। इस क्षेत्र की लोकप्रियता वहां होने वाले दुर्गा मूर्तियों की दस्तकारी की वजह से है।

स्थान: उत्तरी कोलकाता बागबाजार पहले, सोवा बाजार मेट्रो स्टेशन के करीब

यह पंडाल कोलकाता में लगने वाले नए पंडालों में से एक है। 1995 में ये पंडाल लगना शुरू हुआ लेकिन अपनी सुनदरता के कारण यह पंडाल इंडिया के टॉप पंडालों की लिस्ट में शामिल हो गया। नॉर्थ कोलकाता के सोवाबाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास यह पंडाल लगता है।

सीआर पार्क पंडाल

सीआर पार्क में मां दुर्गा की पूजा के लिए बनाए गए पंडालों ने मिनी कोलकाता का नजारा पेश किया है। कहा जाता है कि दिल्ली में मिनी कोलकाता चितरंजन पार्क में बसता है। यहां दुर्गा पूजा का क्रेज महालया से ही शुरू हो जाता है।

सुरूचि संघ पंडाल

साउथ कोलकाता कालीघाट रेलवे स्टेशन के पास सुरूचि संघ पंडाल लगता है। ये पंडाल अपनी आउटडोर डेकोरेशन से ही लोगों का मन जीत लेता है। वैसे तो यह पूजा पंडाल सालों से लगता आ रहा है लेकिन 2003 में बेस्ट पंडाल अवार्ड लेने के बाद यह पंडाल लोगों के बीच चर्चा का हिस्सा बना। 2009 में फिर एक बार बेस्ट पंडाल अवार्ड जीतने के साथ ही यह पंडाल इंडिया के फेमस पंडालों की लिस्ट में शामिल हो गया।