दुनिया का एक ऐसा रहस्यमय आइलैंड – Live Halchal

दुनिया का एक ऐसा रहस्यमय आइलैंड, जहां साल में केवल एक दिन ही जाते हैं लोग
प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए या अक्सर लोग छुट्टियां बिताने के लिए किसी न किसी आइलैंड (द्वीप) पर चले जाते हैं। क्योंकि आइलैंड की खूबसूरती ही ऐसी होती है, जो लोगों का मन मोह लेती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे आइलैंड के बारे में बताएंगे, जो रहस्यों से भरा है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस आइलैंड पर आने के लिए लोगों को साल में सिर्फ एक दिन की इजाजत मिलती है।

दरअसल, हम बात आइनहैलो द्वीप की कर रहे हैं, जो स्कॉटलैंड में स्थित है। दिल के आकार का यह द्वीप इतना छोटा है कि इसे नक्शे में ढूंढ पाना भी बेहद ही मुश्किल है। आइनहैलो आइलैंड को लेकर कई तरह की रहस्यमय कहानियां भी प्रचलित हैं। ऐसी मान्यता है कि इस द्वीप पर भूत-प्रेत समेत शैतानी ताकतें बसती हैं। ये ताकतें इतनी शक्तिशाली हैं कि जो भी अकेले या छोटे समूह में द्वीप पर जाने की कोशिश करे, वो गायब हो जाता है।

स्कॉटलैंड में खासकर ऑर्कने के लोगों में ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति इस द्वीप की आने की अगर कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियां रहती हैं, जो गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर निकलती हैं।

स्कॉटलैंड के हाईलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली के मुताबिक, इस आइलैंड पर हजारों साल पहले लोगों का बसेरा था, लेकिन वर्ष 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई, जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोग यह द्वीप छोड़कर चले गए। अब यह द्वीप बिल्कुल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कई पुरानी इमारतों के मलबे मिले हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, खुदाई में यहां पाषाण काल की भी कई दीवारें मिली हैं।

हालांकि, आइनहैलो द्वीप कब बना इसकी जानकारी किसी के पास भी नहीं है। पुरातत्वविदों का ऐसा मानना है कि यह द्वीप शोध करने लायक है। अगर इसपर शोध किया जाए तो इतिहास के कई ऐसे रहस्य खुल जाएंगे, जो लोगों को हैरान कर देंगे।

आइनहैलो के प्रति सैलानियों का आकर्षण देखते हुए ऑकर्ने द्वीप की एक सोसायटी ने एक कदम उठाया। वो हर साल गर्मी के मौसम में एक दिन सैलानियों को यहां लेकर आते हैं। इसके लिए लोग पहले पूरी तैयारी करते हैं। मौसम का ध्यान रखते हुए अच्छे तैराक भी चलते हैं ताकि अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो आसानी से मदद मिल सके। साथ ही ऑकर्ने द्वीप के लोगों को सचेत रहने के लिए इस दिन के बारे में बता दिया जाता है।

आइनहैलो द्वीप ऑर्कने आइलैंड से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां लोग रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद आइनहैलो द्वीप पर आना बिल्कुल भी आसान नहीं है। यहां तक कि नाव के जरिए भी यहां तक पहुंच पाना संभव नहीं है, क्योंकि यहां बहने वाली नदियों में इतने ज्यादा ज्वार भाटे आते हैं कि वो रास्ता ही रोक देते हैं।