दुखद : ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 13 Dec 2020 12:29:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दुखद : ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दुखद : ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%a4/402190 Sun, 13 Dec 2020 12:29:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=402190 अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना वायरस की चपेट में आकर निधन हो गया। चार्ली की उम्र 86 साल थी और उनके निधन की खबर देते हुए उनके परिवार वालों ने बताया कि उनका निधन टेक्सास के डलास में हुआ है। चार्ली प्राइड पहले ऐसे अफ्रीकी-अमेरिकी गायक थे जिन्होंने अपने गानों से …]]>

अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना वायरस की चपेट में आकर निधन हो गया। चार्ली की उम्र 86 साल थी और उनके निधन की खबर देते हुए उनके परिवार वालों ने बताया कि उनका निधन टेक्सास के डलास में हुआ है। चार्ली प्राइड पहले ऐसे अफ्रीकी-अमेरिकी गायक थे जिन्होंने अपने गानों से लोगों के मन में खास जगह बनाई हुई थी। चार्ली को उनके 1970 के हिट गाने ‘Kiss an Angel Good Mornin’ के लिए जाना जाता था।

चार्ली प्राइड ने आरसीए रिकॉर्ड्स को साइन किया था, जिसके बाद वह एल्विस प्रेस्ली के बाद दूसरे नंबर के सबसे बड़े कलाकार बन गए थे। उस समय चार्ली प्राइड के गाने सबसे ज्यादा बिकते थे। चार्ली प्राइड की खबर इंडस्ट्री के लिए एक झटका सा ही है। इस खबर से देश और दुनिया के संगीतकारों और दूसरे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर शेयर किया।

चार्ली प्राइड की मौत की खबर काफी दुखद है। इस पर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। गायक डोली पार्टन ने कहा कि ये खबर दिल तोड़ने वाली है। चार्ली हम आपको हमेशा प्यार करेंगे। इसके अलावा बिल रे साइरस ने लिखा कि चार्ली प्राइड ऐसे सिंगर थे जिन्होंने संगीत प्रेमियों के लिए संगीत तक आने का एक पुल की तरह काम किया।

इसी साल नवंबर में चार्ली प्राइड को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था, उस वक्त चार्ली को लाइव टीवी पर देखा गया था। 11 नवंबर को उन्होंने अपनी अंतिम परफॉर्मेंस दी। अपने करियर के दौरान प्राइड ने 25 मिलियन से भी ज्यादा रिकॉर्ड बेचे। प्राइड को तीन ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं।

1934 में मिसिसिपी में जन्मे प्राइड किसी वक्त कपास के खेतों में काम किया करते थे। वह एक पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी भी थे और 1963 में संगीत में अपना करियर बनाने के लिए नैशविले में जाने से पहले वह अमेरिकी सेना में भी कार्यरत थे। वह देशीय संगीत में पहले ब्लैक सुपरस्टार बने और कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम के पहले अश्वेत सदस्य भी बने। वह ग्रैंड ओले ओप्री के तीन अश्वेत सदस्यों में से एक रहे थे।

]]>