दुखद : अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 07 Dec 2020 05:00:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दुखद : अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दुखद : अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन, कोरोना संक्रमित होने पर बेहद परेशान रहती थी https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%9f/400494 Mon, 07 Dec 2020 05:00:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=400494 टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने कोरोना वायरस से लड़ते हुए आखिरकार अपना दम तोड़ दिया है। दिव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और यह बीमारी उन्हें कुछ हफ्तों से परेशान कर रही थी। दिव्या की मां ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि दिव्या की हालत गंभीर है। अभिनेत्रियों …]]>

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने कोरोना वायरस से लड़ते हुए आखिरकार अपना दम तोड़ दिया है। दिव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और यह बीमारी उन्हें कुछ हफ्तों से परेशान कर रही थी। दिव्या की मां ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि दिव्या की हालत गंभीर है।

अभिनेत्रियों देवोलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर दिव्या को श्रद्धांजलि भी दी है। देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी दिवु। तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मैं जानती हूं कि जिंदगी तुम्हारे लिए बहुत आसान नहीं थी। दर्द बहुत ही असहनीय होता है। लेकिन, मैं जानती हूं कि आज तुम बेहतर स्थान पर होंगी। अपने सभी दर्द, दुख, झूठ सबसे आजाद होंगी। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। दिवु तू भी जानती थी कि मैं तुझे बहुत प्यार करती हूं। बहुत चिंता करती हूं। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। जहां भी है, तू अभी बस खुश रह। तुम बहुत याद आओगी।’

वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘मेरे लिए बहुत ही दुख की बात है। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे प्रिय दिव्या।’ जब दिव्या को बीमार हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था, उस वक्त उनकी मां ने अपने बयान में कहा कि दिव्या के पति गगन ने उन्हें छोड़ दिया है।

दिव्या ने अपने परिवारीजनों के खिलाफ जाकर गगन से शादी की थी। दिव्या की मां ने कहा कि गगन झूठा और बेईमान था। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह दिव्या को छोड़ कर चला गया। हालांकि, गगन ने सोशल मीडिया पर दिव्या की मां के सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि दिव्या के घर वाले शादी के हमेशा से ही खिलाफ थे और वही विरोध वह समय भी दिखा रहे हैं।

दिव्या और गगन ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दिव्या को टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्हें ‘उड़ान’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’, ‘विष’ जैसे धारावाहिकों में भी देखा गया।

]]>