दुआ लीपा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 01 Dec 2024 09:54:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दुआ लीपा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दुआ लीपा ने ‘लेविटेटिंग X वो लड़की’ गाने पर दी धमाकेदार प्रस्तुति https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-x-%e0%a4%b5%e0%a5%8b/592644 Sun, 01 Dec 2024 09:52:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=592644 दुआ लीपा का मुंबई कॉन्सर्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया। शो में सबसे ज्यादा तालियां ‘लेविटेटिंग X वो लड़की जो’ के मैशअप पर बजीं। दुआ लीपा ने 30 नवंबर को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड पर शानदार प्रस्तुति …]]>

दुआ लीपा का मुंबई कॉन्सर्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया। शो में सबसे ज्यादा तालियां ‘लेविटेटिंग X वो लड़की जो’ के मैशअप पर बजीं।

दुआ लीपा ने 30 नवंबर को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड पर शानदार प्रस्तुति दी। पॉप स्टार ने अपने हिट गानों के साथ भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। एशिया में अपनी ‘रैडिकल ऑप्टिमिज्म’ टूर के तहत दुआ लीपा ने अपने वायरल म्यूजिक वीडियो ‘लेविटेटिंग X वो लड़की जो’ का स्पेशल मैशअप भी पेश किया, जो पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

लीपा ने गए कई शानदार गाने
मुंबई में आयोजित यह कॉन्सर्ट जोमाटो के ‘फीडिंग इंडिया’ इवेंट का हिस्सा था। इस कार्यक्रम ने दर्शकों को एक शानदार शो का अनुभव दिया। दुआ लीपा जैसे ही स्टेज पर आईं, हजारों फैंस उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए उत्सुक नजर आए। उन्होंने ‘वन किस’, ‘न्यू रूल्स’ और ‘ट्रेनिंग सीजन’ जैसे हिट गाने गाए।

इस गाने पर सबसे ज्यादा बजीं तालियां
हालांकि, सबसे ज्यादा तालियां और शोर उस वक्त सुनने को मिला जब उन्होंने ‘लेविटेटिंग X वो लड़की जो’ का मैशअप पेश किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुआ को शाहरुख के गाने पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

शो में दिखा लीपा का कातिलाना अंदाज
कार्यक्रम के दौरान दुआ ने सफेद रंग की शानदार ड्रेस पहनी थी और पूरी भीड़ उनके गाने पर झूम रही थी। दुआ भी अपनी प्रस्तुति का आनंद लेती नजर आईं। उन्होंने बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स के साथ डांस भी किया।

कार्यक्रम देखने पहुंचीं ये हस्तियां
इस कार्यक्रम की ओपनिंग भारतीय सिंगर जोनिता गांधी ने की थी। दुआ लीपा के इस कार्यक्रम में कई नामी हस्तियां भी मौजूद थीं, जिनमें राधिका मर्चेंट, आनंद पीरामल, नेहा और आइशा शर्मा, प्रोड्यूसर अपूर्व मेहता अपने परिवार के साथ, दीप्ति साधवानी और अन्य शामिल थे।

]]>