दीपिका 34वां बर्थडे पति संग नहीं – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 02 Jan 2020 06:26:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दीपिका 34वां बर्थडे पति संग नहीं – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दीपिका 34वां बर्थडे पति संग नहीं, इनके साथ करेंगी सेलिब्रेट https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-34%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97/302493 Thu, 02 Jan 2020 06:26:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=302493 बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं दीपिका जल्द ही अपना 34 वां जन्म दिन मनाने जा रही हैं। दीपिका अपना जन्मदिन 5 जनवरी को सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन इस बार का उनका जन्मदिन बेहद ही खास होने वाला …]]>

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं दीपिका जल्द ही अपना 34 वां जन्म दिन मनाने जा रही हैं। दीपिका अपना जन्मदिन 5 जनवरी को सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन इस बार का उनका जन्मदिन बेहद ही खास होने वाला है। इस बार दीपिका अपना बर्थडे पति रणवीर सिंह के साथ नहीं बल्कि कुछ खास लोगों के साथ मनाएंगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं दीपिका के बर्थडे प्लान के बारे में।

दीपिका अपना 34वां जन्मदिन यादगार बनाने वाली हैं। जैसा की ये सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक कर रही हैं। फिल्म में वह खुद एसिड सर्वाइवर का रोल प्ले करने के साथ ही उनके हक की लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। वहीं मुंबई मिरर ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘दीपिका 5 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाएंगी। वो अपना पूरा दिन उन्हीं के साथ बिताएंगी। आस-पास के शहरों के एसिड अटैक विक्टिम इसका हिस्सा होंगे।’हाल ही में दीपिका ने अपने जन्मदिन के प्लान को लेकर बात करते हुआ कहा था, ‘बर्थडे के बारे में मैंने सोचा ही नहीं है। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन का इतना काम चालू है। फिलहाल मेरी सारी एनर्जी फिल्म रिलीज पर फोकस्ड है। मैंने तो अभी तक कुछ सोचा नहीं है।

‘छपाक’ फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। इन दिनों दीपिका फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। ‘छपाक’ फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी अहम रोल में हैं। ‘छपाक’ के पहले दीपिका आखिरी बार फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम रोल में थे। शादी के बाद ‘छपाक’ दीपिका की पहली फिल्म है। इस फिल्म से दीपिका को काफी उम्मीदें हैं। वहीं इस फिल्म को हाल ही में फिल्म ‘छपाक’ को सेंसर बोर्ड से U certificate मिल गया है।

]]>