दीक्षांत समारोह – Live Halchal

दिल्ली के एलजी ने कहा- केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं आतिशी
एलजी व आप सरकार के बीच टकराव को देखते हुए एलजी की ओर से आतिशी की प्रशंसा पर सियासी हलकों में हैरानी है। इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सक्सेना ने कहा, मुझे खुशी है कि दिल्ली की सीएम महिला हैं।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। एलजी व आप सरकार के बीच टकराव को देखते हुए एलजी की ओर से आतिशी की प्रशंसा पर सियासी हलकों में हैरानी है। इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सक्सेना ने कहा, मुझे खुशी है कि दिल्ली की सीएम महिला हैं।

देश की प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका : उपराज्यपाल

देश की प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपराज्यपाल ने इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में यह बात कही। इस दौरान 735 स्नातक, 170 स्नातकोत्तर और 16 डॉक्टरेट की उपाधियों से छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें विभिन्न विषयों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 2 कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 12 कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा, 14 अनुकरणीय प्रदर्शन रजत पट्टिकाएं छात्रों को प्रदान की गईं।

स्नातक की डिग्री में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (एआई), एआई और मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग समेत कई विषयों में डिग्री दीं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि तकनीकी प्रगति के इस युग में विविध क्षेत्रों में योग्य पेशेवर देने में विवि की अहम भूमिका है। यह वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और विकास का समापन है।

जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके सामने चार मार्गदर्शक बातें होती हैं

उपराज्यपाल ने छात्राओं से कहा, जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके सामने चार मार्गदर्शक बातें होती हैं। पहला है स्वयं के प्रति आपकी जिम्मेदारी, दूसरा है अपने माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी, जबकि तीसरा है समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी। उन्होंने कहा, चौथी जिम्मेदारी यह है कि आप स्वयं को एक ऐसी महिला के रूप में साबित करें, जिसने लिंग भेदभाव की दीवार को तोड़ा और सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हुई।

दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटीज में छात्रों की संख्या दोगुनी हुई : आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली में सरकारी स्कूलों के साथ यूनिवर्सिटीज में भी शिक्षा में बदलाव आया है। 10 सालों में दिल्ली सरकार के यूनिवर्सिटीज में छात्रों की संख्या दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में 4 नई यूनिवर्सिटी की भी शुरुआत की है। साथ ही, अपने यूनिवर्सिटीज के कैंपस का भी विस्तार किया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली सरकार की सभी यूनिवर्सिटी में भी स्टूडेंट्स को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम की शुरुआत होगी।

पहला दीक्षांत समारोह आज, सुबह 10 बजे दिल्ली से चल 10:50 पर अलीगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचने वाले हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ 10:00 बजे सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा 10:50 बजे सुबह आरएमपीएसयू में बने हेलिपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद 11 बजे शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

विवि के ऑडिटोरियम में उपराष्ट्रपति के आने से पहले रिहर्सल की जा रही है। मंच तैयार है, बस मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति के आने का इंतजार है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आज है। समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं, जिनके हाथों से स्नातक और परास्नातक में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ मौजूद रहेंगी।

लोधा स्थित नवनिर्मित विवि परिसर में दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मेधावियों को सुबह 9 बजे आमंत्रित किया गया है। शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में मुख्य अतिथि मेधावियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। वर्ष 2019 में योगी सरकार ने अलीगढ़ में एक राज्य स्तरीय विवि शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद वर्ष 14 सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 93.41 एकड़ भूमि में विवि बनकर तैयार हो चुका है। पांच फीसदी फिनिशिंग का काम रह गया है। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि वह विवि के पहले दीक्षांत समारोह को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि विवि के पहले कुलपति होने के नाते उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम का शेड्यूल
-10:00 बजे सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ेगा हेलिकॉप्टर
-10:50 बजे सुबह आरएमपीएसयू में बने हेलिपैड पर उतरेगा हेलिकॉप्टर
-11:00 बजे सुबह आरएमपीएसयू परिसर में दीक्षांत समारोह में शिरकत
-12:10 बजे दोपहर आरएमपीएसयू में बने हेलिपैड से दिल्ली के लिए रवानगी

ये हैं कोर कमेटी में
प्रो. गीतिका सिंह, प्रो. अंजना कुमारी, प्रो. सुभाष चौधरी, प्रो. इंदु वार्ष्णेय, प्रो. नीता वार्ष्णेय, प्रो. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. कमल सिंह। यह कमेटी समितियों की मानीटरिंग करेगी।

समिति और उनके समन्वयक
दीक्षांत समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर समिति में प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, पदक वितरण समिति में प्रो. कमल सिंह, आमंत्रण समिति में प्रो. चंद्रवीर सिंह, पंडाल निर्माण समिति में प्रो. सुभाष चौधरी, स्वागत समिति में प्रो. कृष्णा अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में प्रो. ब्रजरानी शर्मा, शैक्षिक परिधान व उपाधि शुल्क समिति में प्रो. प्रदीप कुमार, शैक्षिक परिधानों का निर्धारण व वितरण समिति में प्रो. नीता वार्ष्णेय, शैक्षिक शोभायात्रा समिति में प्रो. अंजना कुमारी, फोटोग्राफी, वीडियो व मीडिया समिति में प्रो. रोली अग्रवाल, दीक्षांत भाषण व स्मारिका समिति में प्रो. इंदु वार्ष्णेय, जलपान व भोजन समिति में प्रो. गीतिका सिंह, प्रशासनिक समिति में डॉ. निर्मेश कुमार सेंगर, संचालन समिति में प्रो. इंदु वार्ष्णेय, वाहन व्यवस्था समिति में प्रो. हरीश शर्मा, अनुशासन समिति में डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, दूसरी स्वागत समिति के अध्यक्ष कुलपति हैं।

इन मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक
परास्नातक में सर्वोच्च अंक
हिंदी : माधव शर्मा,
संस्कृत : अदिति चोला
समाजशास्त्र : अमरजीत सिंह
गृह विज्ञान : ज्योति चौधरी
रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन . तरुण कुमार
राजनीति शास्त्र : मानसी वार्ष्णेय
शिक्षा शास्त्र : तनिष्का
भूगोल : आर्यन वार्ष्णेय
अंग्रेजी : वर्षा माहौर
चित्रकला : चंचल
मनोविज्ञान : गरिमा भारद्वाज
इतिहास : यतेंद्र कुमार
संगीत वादन व तबला : अंशु
एम.कॉम : नूपुर वार्ष्णेय
एमएससी वनस्पति विज्ञान : प्रीति चौधरी
जंतु विज्ञान : गर्वित शर्मा
रसायन विज्ञान : अंकिता जैन
गणित : प्रियंका वार्ष्णेय
माइक्रोबायोलॉजी : लवली,
बायोटेक्नोलॉजी : निकिता वार्ष्णेय
भौतिक विज्ञान : खुशी
कंप्यूटर साइंस : विशाल कुमार
भूगर्भ शास्त्र : दीपांशी बघेल
सभी पाठ्यक्रम : सारिका कुरैशी
एमएससी एग्रो : प्रहलाद कुमार
एमएससी उद्यान : राज उमेश पांडे
मृदा विज्ञान व कृषि रसायन : मोहित कुमार सैनी
एलएलएम : अनुराग शर्मा
एमएससी फॉरेस्ट्री : शिवम पटेल
एमएड : भानु प्रताप

स्नातक में सर्वोच्च अंक
बीएससी : परी भारद्वाज
बीकॉम : अंश
सभी पाठ्यक्रम : दीक्षा वर्मा
बीएससी (सीजीपीए) अमन राजपूत
बीएससी वोक.बायो: श्रुति मित्तल
एलएलबी : चंचल अग्रवाल
बीपीएड : रोहित यादव
बीपीईएस : देवेंद्र कुमार
बीएससी वोकेशनल : कुमुद अग्रवाल
बीएससी कंप्यूटर साइंस : कशिश अग्रवाल
बीएड : शिवानी शर्मा

कौन थे राजा महेंद्र प्रताप सिंह
राजा महेंद्र प्रताप सिंह हाथरस जिले के मुरसान रियासत के राजा थे। उनका जन्म एक दिसंबर 1886 में हुआ था और मृत्यु 29 अप्रैल 1979 को हुई थी। 1915 में उन्होंने अंग्रेजों के शासनकाल में स्वतंत्र भारतीय सरकार की स्थापना अफगानिस्तान में की थी, वह राष्ट्रपति थे। भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए 50 देशों को यात्रा की। वर्ष 1957 के आम चुनाव में तो राजा महेंद्र प्रताप ने अटल बिहारी वाजपेयी को करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में मथुरा लोकसभा सीट से राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में लगभग 4 लाख 23 हजार 432 वोटर थे। इनमें 55 फीसदी यानी लगभग 2 लाख 34 हजार 190 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आज 22वां दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल होंगे। इस मौके पर 94 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आज होने वाले 22वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां रविवार को पूर्वाभ्यास में परखी गईं। कुलपति के साथ कदमताल करते कार्यपरिषद व विद्यापरिषद के सदस्य अटल सभागार पहुंचे। यहां सभी अपने निर्धारित स्थान पर बैठे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से सम्मानित किया गया। सोमवार को 94 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। रविवार को हुए पूर्वाभ्यास में कुलपति प्रो. केपी सिंह, विद्यापरिषद, कार्यपरिषद सदस्य, प्रशासनिक अधिकारियों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

सभागार में कुलपति ने सभी से कार्यक्रम में सहयोग करने व निर्धारित शेड्यूल से कार्य करने के लिए कहा। पूर्वाभ्यास में विद्यार्थियों को सांकेतिक उपाधि व स्वर्ण पदक देने की प्रक्रिया दोहराई गई। इसमें सजीव प्रसारण की व्यवस्था को भी देखा गया।

तीन नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश
पूर्वाभ्यास से पूर्व कुलपति कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कुलपति ने कार्यक्रम के बारे में बताया। कहा कि समारोह सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें 187 शोधार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था आरआईएफ भवन के सामने की गई है। इसमें अतिथियों का वाहन सभागार गेट तक जाएगा, इसके बाद उसे पार्किंग में ही लगाया जाएगा। वीआईपी को एक व विद्यार्थियों को तीन नंबर गेट से प्रवेश दिया जाएगा।

छात्राएं प्रस्तुत करेंगी कुलगीत-विवि के सांस्कृतिक क्लब के विद्यार्थी वंदे मातरम, पर्यावरण गीत चलो मिलके लेते हैं यह कसम, एक पेड़ तुम लगाओ और एक हम… व कुलगीत का गायन करेंगे। वहीं कुलपति के आगमन पर स्वागत गीत गाया जाएगा।

कुलसचिव करेंगे शोभायात्रा की अगुवाई
दीक्षांत समारोह की शुरुआत में निकलने वाली शोभयात्रा की अगुवाई कुलसचिव करेंगे। पूर्वाभ्यास में प्रवेश के दौरान सबसे आगे कुलसचिव, वित्त अधिकारी, विद्यापरिषद, कार्यपरिषद, डीन, कुलपति, कार्यक्रम अध्यक्ष कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं, लौटते समय कुलसचिव सबसे पीछे रहे। कुलपति प्रो. केपी सिंह कार्यपरिषद के सदस्यों के साथ ई-गोल्फ कार्ट से अटल सभागार तक पहुंचे। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। ई-गोल्फ कार्ट से आवागमन किया जा सकेगा।

राज्यपाल तीन प्रोजेक्ट का करेंगी शिलान्यास
कार्यक्रम में राज्यपाल पीएम उषा से मिले 100 करोड़ रुपये से तैयार होने वाले डिजिटल लर्निंग हब, इंटरनेशनल ट्रांजिट छात्रावास व इन्क्यूबेटिंग पायलट फैसिलिटी का शिलान्यास करेंगी। वह सभागार में 11 बजे पहुंचेंगी, जहां विद्यार्थियों को सम्मानित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरित करेंगी। अपराह्न 2:30 बजे वह एअरपोर्ट रवाना होंगी। उनके साथ कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

सुरक्षा घेरे में रहेंगी राज्यपाल, थमेगा यातायात
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बरेली कार्यक्रम के दौरान विशेष सुरक्षा घेरे में रहेंगी। तीन सौ पुलिसकर्मियों समेत कई अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं। इनकी पुलिस लाइन में रविवार को ब्रीफिंग कर ड्यूटी बांटी गई।

एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि दो एएसपी, सात सीओ समेत करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है।

इन्हें एयरपोर्ट, रुहेलखंड विवि व रास्ते के प्वाइंट पर तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के आने और जाने के वक्त उनका काफिला गुजरने के दौरान यातायात को कुछ देर के लिए रोका जाएगा। पीलीभीत बाइपास पर बाकी समय यातायात यथावत चलता रहेगा।

यूपी: पहला दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि
कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि जैसे ही उपराष्ट्रपति के विशेष कार्याधिकारी से स्वीकार्यता मिली है, वैसे ही वे और समारोह की तैयारियो में जुटे लोग खुश हो गए।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का पहला दीक्षांत समारोह 21 अक्तूबर को होगा। समारोह में मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ होंगे। पहले दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति की आमद से विवि प्रशासन गदगद है।

उपराष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए कुलपति पिछले दो महीने से प्रयासरत थे। आखिर उनकी मेहनत रंग ले आई। उपराष्ट्रपति कार्यालय से उनके आने की मंजूरी मिलते ही विवि प्रशासन ने और तेजी से तैयारियां शुरू कर दी। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि जैसे ही उपराष्ट्रपति के विशेष कार्याधिकारी से स्वीकार्यता मिली है, वैसे ही वे और समारोह की तैयारियो में जुटे लोग खुश हो गए।

दीक्षांत समारोह में 41 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक
परास्नातक पाठ्यक्रम में हिंदी में सर्वोच्च अंक लाने पर माधव शर्मा, संस्कृत में अदिति चोला, समाजशास्त्र में अमरजीत सिंह, गृह विज्ञान में ज्योति चौधरी, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन में तरुण कुमार, राजनीति शास्त्र में मानसी वार्ष्णेय, शिक्षा शास्त्र में तनिष्का, भूगोल में आर्यन वार्ष्णेय, अंग्रेजी में वर्षा माहौर, चित्रकला में चंचल, मनोविज्ञान में गरिमा भारद्वाज, इतिहास में यतेंद्र कुमार, संगीत वादन व तबला में अंशु, एम.कॉम में नूपुर वार्ष्णेय, एमएससी वनस्पति विज्ञान में प्रीति चौधरी, जंतु विज्ञान में गर्वित शर्मा को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

रसायन विज्ञान में अंकिता जैन, गणित में प्रियंका वार्ष्णेय, माइक्रोबायोलॉजी में लवली, बायोटेक्नोलॉजी में निकिता वार्ष्णेय, भौतिक विज्ञान में खुशी, कंप्यूटर साइंस में विशाल कुमार, भूगर्भ शास्त्र में दीपांशी बघेल, समस्त परास्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक के लिए सारिका कुरैशी को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एमएससी एग्रो में प्रहलाद कुमार, एमएससी उद्यान में राज उमेश पांडे, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन में मोहित कुमार सैनी, एलएलएम में अनुराग शर्मा, एमएससी फॉरेस्ट्री पाठ्यक्रम सर्वोच्च अंक लाने पर शिवम पटेल, समस्त परास्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च व एमएड में सर्वाधिक सीजीपीए लाने पर भानु प्रताप को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

स्नातक पाठ्यक्रम में बीएससी की परीक्षाओं में सर्वाधिक सीजीपीए लाने पर परी भारद्वाज, बीकॉम में अंश, समस्त स्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च सीजीपीए लाने पर दीक्षा वर्मा, बीएससी की परीक्षाओं में अधिक सीजीपीए लाने पर अमन राजपूत को स्वर्ण पदक मिलेगा। बीएससी वोकेशनल बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षाओं में सर्वाधिक सीजीपीए लाने पर श्रुति मित्तल, एलएलबी में चंचल अग्रवाल, बीपीएड में रोहित यादव, बीपीईएस में देवेंद्र कुमार, बीएससी वोकेशनल बायोटेक्नोलॉजी में कुमुद अग्रवाल, बीएससी कंप्यूटर साइंस में कशिश अग्रवाल, बीएड पाठ्यक्रम में सर्वाधिक सीजीपीए लाने वालीं शिवानी शर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

यूपी: आगरा विश्वविद्यालय का 22 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह
आगरा विश्वविद्यालय का 90वां 22 अक्तूबर को होना है। उससे पहले पदकों की सूची जारी कर दी गई है। आपत्तियों के लिए 13 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 22 अक्तूबर को प्रस्तावित 90वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। समारोह में 118 मेधावियों को 109 मेडल देना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। पदक पर 13 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

दीक्षांत समारोह में पूर्व के वर्षों तक 152 मेडल दिए जाते थे। इस दीक्षांत समारोह में 109 पदक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नवंबर 2022 में मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एमफिल) पाठ्यक्रम बंद कर दिया था। साथ ही आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालयों की संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से की जा चुकी है। ऐसे में इन दो पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले मेडल बंद हो ही चुके हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद कोर्स परिवर्तन होने से कई विषयों के मेडल भी प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। कुछ मेडल के लिए पात्र नहीं मिल सके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रहीं एमबीबीएस बैच 2019 की डाॅ. अर्पिता चौरसिया को सबसे अधिक सात स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा। वहीं, आठ मेधावी ऐसे हैं जिन्हें दो से अधिक मेडल दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 13 अक्तूबर शाम 5 बजे तक मेडल से संबंधित आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।