दिवाली सेल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 11 Nov 2020 11:04:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिवाली सेल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिवाली सेल : रिलायंस इंडस्ट्रीज कनफेक्शनरी उत्पादों पर 50 फीसदी की छूट दे रही, मोबइल भी हुए 40 फीसदी सस्ते https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%8d/392833 Wed, 11 Nov 2020 11:04:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=392833 भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने दूरसंचार क्षेत्र तहलका मचाने के बाद अब ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में भी धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने सस्ते डाटा और कॉलिंग प्लांस की रणनीति अपनाई थी और अब कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी ऐसी ही …]]>

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने दूरसंचार क्षेत्र तहलका मचाने के बाद अब ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में भी धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने सस्ते डाटा और कॉलिंग प्लांस की रणनीति अपनाई थी और अब कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी ऐसी ही रणनीति लागू करने की तैयारी में है। 

शुरुआत मुकेश अंबानी दिवाली सेल के जरिए प्रतिस्पर्धी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में है। इसके जरिए रिलायंस लंबे समय से भारत के ई-कॉमर्स बाजार में जमी अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो मार्ट ने बड़े पैमाने पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कनफेक्शनरी उत्पादों पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है। इसके अतिरिक्त रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर फोन भी काफी कम दाम में मिल रहे हैं। रिलायंस डिजिटल पर सैमसंग के स्मार्टफोन प्रतिस्पर्धी वेबसाइट्स की तुलना में 40 फीसदी कम दाम में मिल रहे हैं। 

हाल ही में आरआईएल को बड़े पैमाने पर फंडिंग भी हासिल हुई थी इसलिए कंपनी के लिए रिटेल सेक्टर में कम कीमत पर कारोबार करना चुनौतीपूर्ण नहीं होगा। रिलायंस जियो में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने के बाद रिलायंस रिटेल में निवेश का सिलसिला जारी रहा। मौजूदा समय में केकेआर और सिल्वर लेक जैसी दिग्गज कंपनियों से मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में निवेश किया है। 

मॉर्गन स्टैनली का अनुमान है कि साल 2026 तक भारत में ई-कॉमर्स सेल 200 अरब डॉलर के पार पहुंच सकती है। लेकिन दूरसंचार क्षेत्र की तुलना में रिलायंस के लिए यहां थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसका मुकाबला दिग्गज अमेरिकी कंपनी अमेजन और वॉलमार्ट से है। 

]]>
Flipkart की दिवाली सेल में Motorola के इन स्मार्टफोन पर भारी छूट https://livehalchal.com/flipkarts-diwali-sale-offers-huge-discounts-on-these-motorola-smartphones/391673 Sun, 08 Nov 2020 08:26:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=391673 फ्लिपकार्ट पर दिवाली की सेल चल रही है और लोग जबरदस्त डील्स, डिस्काउंट का फायदा उठा रहे हैं। सेल के दौरान, ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्टफोन्स, हेडफोन्स, टीवी, ईयरफोन्स और अन्य गैजेट्स पर रेग्यूलेशन ऑफर्स, बैंक डील्स और नो-कोस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर …]]>

फ्लिपकार्ट पर दिवाली की सेल चल रही है और लोग जबरदस्त डील्स, डिस्काउंट का फायदा उठा रहे हैं। सेल के दौरान, ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्टफोन्स, हेडफोन्स, टीवी, ईयरफोन्स और अन्य गैजेट्स पर रेग्यूलेशन ऑफर्स, बैंक डील्स और नो-कोस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं। स्मार्टफोन खरीदने की कुछ बेस्ट डील्स। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के दौरान मोटोरोला के स्मार्टफोन पर विशेष डिस्काउंट चल रहा है।
फ्लिपकार्ट से ऐक्सिस, सिटी, आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट/डेबिट से फोन खरीदने पर भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ये हैं उन स्मार्टफोन की लिस्ट जिनपर सेल में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

सेल के दौरान आप मोटोरोला के रेज़र फोन को 1,24,999 रुपये की जगह 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको में 6.2 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले मिलती है। इसी के साथ फोन में 2.7 इंच की एक क्विक व्यू सेकंडरी डिस्प्ले भी दी गई है।
मोटोरोला के मोटो जी9 स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये है लेकिन अगर आप इसे फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल से खरीदते हैं तो ये आपको सिर्फ 9999 रुपये में मिल सकता है। मोटो जी9 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा के साथ आता है।
मोटोरोला के मोटो वन फ्यूज़न+ को फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में 17,499 रुपये की जगह 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसके अलावा फोन में 5000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

आप सेल में मोटो ई7 प्लस को 9,499 रुपये की जगह 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5000mAh बैटरी, 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
मोटोरोला का फ्लैगशिप मोटोरोला एज+ फ्लिपकार्ट सेल में 74,999 रुपये की जगह 64,999 रुपये में खरीद जा सकेगा। ये स्मार्टफोन 108MP मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी, 12 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, स्टॉक ऐंड्रॉयड, 6.7 F इंच ऐंडलेस, एज डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है।

]]>