दिवाली पूजन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 09 Nov 2020 11:03:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिवाली पूजन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिवाली पूजन के समय माता महा लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते समय एकाक्षी नारियल को जरूर शामिल करें : धर्म https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/392118 Mon, 09 Nov 2020 11:03:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=392118 दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी का आगमन पृथ्वी पर होता है और घर-घर जाकर अपने भक्तों की भक्ति और सेवा से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाओं को जरूर पूरी करती हैं। सदियों से दीपावली के पर्व पर धन और वैभव प्रदान करने वाली देवी लक्ष्मी को …]]>

दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी का आगमन पृथ्वी पर होता है और घर-घर जाकर अपने भक्तों की भक्ति और सेवा से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाओं को जरूर पूरी करती हैं।

सदियों से दीपावली के पर्व पर धन और वैभव प्रदान करने वाली देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। मान्यता है दिवाली पर इन उपायों को करने से देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं।

  1. अगर आप नौकरी करते हैं या कोई बिजनेस और आय में वृद्धि चाहते हैं तो इस दिवाली उड़द की दाल और सिंदूर पीपल के नीचे रख कर वहां एक दीपक जलाएं।
  2. धन लाभ और वैभव के लिए दिवाली की शाम को किसी बरगद के पेड़ की जटा में एक गांठ लगाएं। 
  3. हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें। इससे आपकी आय बढ़ेगी और आपके अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।
  1. गन्ने की जड़ को लाल वस्त्र में लपेटकर सिंदूर और लाल चंदन लगाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान में रख दें।
  2. लक्ष्मी पूजन के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर मां की पूजा करें। 
  3. दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर को तिजोरी पर लगाएं।
  1. दिवाली पूजन के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते समय एकाक्षी नारियल को जरूर शामिल करें।
  2. लक्ष्मी पूजन में पीले रंग की कौड़ियों का प्रयोग करें।
  3. दिवाली में किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें।
  1. दिवाली की मध्य रात्रि में किसी चौराहे पर दीपक जलाकर रख आएं। 
  2. लक्ष्मी माता के पूजन में नौ बत्ती वाला दीपक जलाएं।
  3. काली हल्दी को लाल कपड़े में बांधकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उसको तिजोरी में रख दें।
  1. दिवाली की रात पीपल के पत्ते पर दीप जलाकर जल में प्रवाहित करें।
  2. तुलसी के पौधे पर लाल या पीले रंग का कोई वस्त्र चढ़ाएं और पौधे की जड़ में एक घी का दीप जलाकर रखें। 
  3. धन की हानि रोकने के लिए लक्ष्मी पूजन के बाद काले तिल हाथ में लेकर घर के सभी सदस्य के सिर से सात बार घुमाकर फेंक दें। 

16. कार्यो एवं धन में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए पूजन के समय अपामार्ग की जड़ देवी लक्ष्मी के पास रखें और पूजन के बाद उसे अपनी दायीं बाजू में बांध लें। 

  1. स्फटिक का श्रीयंत्र लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें।
    .18. दिवाली पर चांदी की कटोरी में कपूर जलाकर माता लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए।
  2. दिवाली में घंटी बजाने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती।
  3. आय में आ रही बाधा को रोकने के लिए पीपल के पत्ते पर कुमकुम लगाकर उस पर लड्डू रखें और फिर हनुमान जी को भोग लगाएं।

]]>
दिवाली पूजन से पहले ही इन चीजों को करें घर से बाहर, तभी मिलेगा भाग्य का साथ https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%9a/389334 Sun, 01 Nov 2020 07:31:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=389334 दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. दीपावली दीपों का त्योहार है. आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है. दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि मां …]]>

दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. दीपावली दीपों का त्योहार है. आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है. दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी दीपावली के दिन घर आती है. दिवाली पर उनके आगमन के लिए जोर-शोर से तैयारियां करी जाती हैं कुछ जरूरी चीजें ऐसी हैं जिन्हें दिवाली से पहले कर लेना चाहिए.

दीपावली से पहले टूटा हुआ दर्पण हटा लेना चाहिए. वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटा हुआ दर्पण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है. इसी तरह घर में टूटे हुए फर्नीचर का होना भी बहुत अशुभ माना जाता है. इसे तुरंत हटा दें.

घर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां नहीं होनी चाहिए. दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा देना चाहिए.
घर में टूटे हुए बर्तन कलह का कारण माने जाते हैं. इसलिए घर में टूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए. विशेषतौर पर दिवाली से पहले तो इन्हें बदल ही देना चाहिए. दिवाली से पहले धनतेरस को नए बर्तन खरीदने की परंपरा रही है.

दिवाली से पहले घर के उन जूते-चप्पलों को बाहर कर देना चाहिए जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं. फटे-पुराने जूते-चप्पल होने से घर में नकारात्मकता का वास होता है.
बंद घड़ी को दिवाल से पहले या तो ठीक करवा लेना चाहिए या फिर बदल देना चाहिए. बंध घड़ी प्रगति का प्रतीक है और इसके बंद हो जाना बेहद नकारात्मक असर पैदा करता है. अगर घर में खराब इलेक्ट्रोनिक समान पड़ा है तो उसे भी दिवाली से पहले या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर कर दें.
घर की छत को साफ-सुथरा रखें किसी तरह का कोई कूड़ा वहां न जमा होने दें.

]]>