दिवाली पार्टी – Live Halchal

दिवाली पार्टी: में Priyanka Chopra ने लाल लहंगा पहन चुराई लाइमलाइट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन वह भारतीय संस्कृति से हमेशा जुड़ी रहती हैं। वह सभी इंडियन फेस्टिवल धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में, प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ एक दिवाली पार्टी में देसी अंदाज में पहुंचीं।

प्रियंका और निक ने ऐसे मनाई दिवाली

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजिलिस में एक दिवाली पार्टी में शिरकत करते दिखे। उनके साथ जोनस ब्रदर्स और दोस्त भी नजर आए। रविवार को हुई इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें प्रियंका के फैन पेज जैरी एक्स मिमी के द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में निक को अपनी लेडी लव प्रियंका का हाथ थामे हुए देखा गया। दोनों की ये फोटो खूब पसंद की जा रही है।

दिवाली पार्टी में पटाखा बनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं। उन्होंने आउटफिट से लेकर मेकअप तक, एक बोल्ड लुक के साथ हर किसी का ध्यान खींच लिया था। प्रियंका ने पीच कलर के हैवी एंब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ डीप नेक मखमली ब्लाउज पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग रेड मखमली दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया था। बालों में गुलाब के गजरे, माथे पर बिंदिया, लाल लिपस्टिक और आईशैड में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मांग में लगे सिंदूर ने प्रियंका की सुंदरता में चार-चांद लगाया।

प्रियंका चोपड़ा ने ससुरालवालों को बनाया ‘देसी’

प्रियंका चोपड़ा के पति व सिंगर निक जोनस अपने भाई जो जोनस के साथ पार्टी में नजर आए। जोनस ब्रदर्स के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने प्रिंटेड नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल किया था। वहीं, जो जोनस भी ब्लू कुर्ता-पायजामा में दिखे। बाकी विदेशी मेहमान भी देसी लुक में नजर आए। लोगों ने निक का देसी अवतार काफी पसंद किया।