दिल दहलाने वाली वारदात पार्क में मिलने पहुंची छात्रा को कार में ले गए दोस्त और फिर… – Live Halchal

दिल दहलाने वाली वारदात पार्क में मिलने पहुंची छात्रा को कार में ले गए दोस्त और फिर…
पानीपत के पॉश एरिया में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। 11वीं की छात्रा को उसके दोस्त ने मिलने के लिए पार्क में बुलाया। इसके बाद उसे कार में ले गया। छात्रा को शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छात्रा को पार्क के पास फेंक दिया। आरोपित युवक जब छात्रा को कार से उतार कर पार्क में छोड़ रहे थे, तभी कुछ लोगों ने देख लिया और कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया।

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय 11वीं की छात्रा है। छात्रा शाम पांच बजे ट्यूशन पढऩे जाती थी और सात बजे आती थी। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। रास्ते में उसने परिचित आशीष को फोन किया तो उसने मिलने के लिए मॉडल टाउन डीएवी पार्क के पास बुलाया। कुछ ही देर में छात्रा स्कूटी से वहां पहुंच गई और कार सवार युवक भी आ गए।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे छात्रा पार्क में पहुंची तो कार में बैठे चार युवकों ने उसे कार में बुला लिया। इसके बाद उसे साथ में ले गए। पुलिस ने दिए बयान में बताया कि उसे नहर की ओर ले गए। आरोपितों ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिला दिया।

आरोपित उसे लेकर पार्क के पास आ गए और दो युवक कार से उतर गए। पुलिस ने बताया कि दो आरोपित आशीष और विशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे पार्क के पास ही बेहोशी और अद्र्धनग्न हालत में फेंक दिया।  एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, छात्रा को जैसे ही वहां फेंका तो पार्क में टहल रहे आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचा कर, उसके स्वजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर कार और स्कूटी कब्जे में ले ली।

होश में आने के बाद छात्रा ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। बयान के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों आशीष और विशु को गिरफ्तार कर लिया।

पॉश कॉलोनी में छात्रा के साथ हुई घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए दिखे। पार्क का चौकीदार भी मौके से गायब हो गया। पुलिस पहले तो मामले को छिपाने का प्रयास करती रही। बाद में इसे शराब पीने का मामला बताती रही। छात्रा के स्वजनों ने शिकायत नहीं की तो पकड़े गए युवकों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का केस दर्ज किए जाने की तैयारी है।

किशोरी बेहोशी की हालत में मिली है, अभी तक उसे होश नहीं आया है। दो युवकों को हिरासत में लिया है। आशंका है कि युवकों ने अपने साथ उसे भी कोई नशीला पदार्थ पिलाया है। होश में आने के बाद किशोरी के बयान लिए जाएंगे। स्वजनों ने शिकायत नहीं दी है।

घटना की सूचना मिली है। इस संबंध में मॉडल टाउन थाना प्रभारी से बात हुई है। किशोरी होश में आए, तभी उसके बयान होंगे। बाल कल्याण समिति भी शनिवार को पीडि़ता और उसके स्वजनों से बात करेगी।