दिल्ली – Live Halchal

दिल्ली में पकड़ा गया ठग: IGI एयरपोर्ट का कर्मचारी बनकर ठगी
उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक ठग राजीव कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। राजीव कुमार ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताकर ठगी की थी। उसने एक महिला सोमवती से 3,03,120 रुपये की धोखाधड़ी की।

राजीव कुमार मंडोली का निवासी है। उसने शिव विहार निवासी सोमवती के 20 वर्षीय बेटे को केबिन क्रू की नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया था। सोमवती की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। साइबर पुलिस स्टेशन, उत्तर-पूर्वी जिले में तीन दिसंबर 2025 को ई-एफआईआर संख्या 00061/2025 पंजीकृत हुई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)/319/340 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार का पता लगाया। उसे 6 अगस्त 2026 को दिल्ली के मधु विहार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह एक ब्लिंकिट स्टोर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

आरोपी ने ऐसे ठगा परिवार
लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि वह फेसबुक के माध्यम से नौकरी चाहने वालों का विश्वास जीतता था। इसके लिए वह जानबूझकर आईजीआई एयरपोर्ट कर्मचारी का रूप धारण करता था। राजीव पीड़ितों को हवाई अड्डे पर नौकरी का झूठा वादा करके लुभाता था। वह उनसे भर्ती की औपचारिकताओं, सुरक्षा जमा और दस्तावेज शुल्क के नाम पर पैसे एकत्र करता था।

धोखाधड़ी के बाद की कार्रवाई
पैसा मिलने के बाद आरोपी पीड़ितों को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देता था। वह सभी फेसबुक चैट भी हटा देता था। अपराध में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड को भी नष्ट कर देता था। ठगी गई राशि को वह अपने निजी खर्चों और कर्ज चुकाने में खर्च करता था। यह सब वह अपनी पहचान छिपाने और पकड़े जाने से बचने के लिए करता था।

दिल्ली को ग्रीन कवर: 100 जलाशय, 70 लाख पौधे और ई-बसें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार दिल्ली के ‘सेंट्रल रिज’ (केंद्रीय रिज) की जैव विविधता, मिट्टी और पानी की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाएगी। यहां एक मेगा वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि रिज क्षेत्र में जामुन, आम, अर्जुन और नीम जैसे पेड़ लगाए जाएंगे, जो 100 वर्षों से अधिक समय तक जीवित रहते हैं। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत शहर में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

रिज क्षेत्र को मिलेगा ग्रीन कवर
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अगले चार वर्षों में स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के एक करोड़ पौधे, बड़ी वृक्ष प्रजातियों के 23 लाख पौधे और 65 लाख झाड़ियां व औषधीय पौधे लगाकर रिज क्षेत्र के 6,300 हेक्टेयर हिस्से को हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में बदलेगी।

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने का लक्ष्य
शाह ने रिज को ‘ग्रीन रिज’ में बदलने के लिए एक ‘भव्य मास्टर प्लान’ का भी उल्लेख किया। इस मास्टर प्लान के तहत दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रिज में 100 जलाशय, रेस्तरां और ‘नक्षत्र वन’, ‘तीर्थंकर वन’ व ‘वामन वन’ जैसे छोटे उद्यान विकसित किए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिज की जैव विविधता, मिट्टी और पानी का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए कानूनी सुरक्षा का उपयोग किया जाएगा।

ई-बसें और बुनियादी ढांचा
केंद्रीय गृह मंत्री ने 300 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने नरेला में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल की डिजिटल रूप से आधारशिला रखी, तीन बस डिपो और नंद नगरी में एक स्वचालित वाहन परीक्षण स्टेशन का उद्घाटन किया।

यमुना की सफाई और कचरा प्रबंधन
उन्होंने घोषणा की कि अगले सप्ताह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली की डेयरियों से एक किलोग्राम गाय का गोबर भी बहकर यमुना नदी में न जाए। शाह ने यह भी रेखांकित किया कि यमुना की सफाई के लिए फिलहाल 129 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू हैं और 29 अन्य पाइपलाइन में हैं।

दिल्ली में 120 किमी की रफ्तार से चली आंधी, रात में बदला मौसम
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज मंगलवार देर शाम अचानक बदल गया। तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। दिल्ली के पालम में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में आसमान धूल के गुबार से ढंक गया। आंधी की यह रफ्तार वर्ष 2001 के बाद से सबसे अधिक है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को पूरे दिन गर्म हवाओं के धपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। विभिन्न हिस्सों में बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 से 14 जून के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश-राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। 11 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

तीन उड़ानें डायवर्ट : दिल्ली के पालम में अचानक आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली तीन उड़ानों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। ये उड़ानें दुबई, मुंबई और अगरतला से दिल्ली आ रही थीं। खराब विजिबिलिटी के कारण विमानों को दूसरे रूट पर भेजा गया

दिन में धूप का सितम, शाम को आंधी और फिर बारिश
लू की चपेट में पूरे दिन गर्म हवाओं के थपेड़ों ने दिल्लीवासियों को परेशान किया। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने दिल्लीवालों को परेशान किया। 30 से 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पालम में इसकी रफ्तार 111 किमी रिकॉर्ड की गई।

दिल्ली में सुबह दस बजे से ही कड़ी धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। इस दौरान गर्म हवाएं लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दोपहर दो बजे के बाद अधिकतर सड़कों पर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम ही दिखाई दी और जरूरी कामों से ही बाहर निकले। इस दौरान तापमान सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी लू चलने के आसार जताए हैं।

11 जून को तेज आंधी और हल्की बारिश से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दोपहर और शाम को लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते लगभग 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी। 12 जून को भी आंधी और हल्की बारिश के दो दौर चलने की संभावना है।

दिल्ली में अचानक आया तेज तूफान, हवा में दिखा ग्राउंड सपोर्ट स्टैंड, तीन विमानों को नुकसान
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक खराब मौसम के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए। ये उपकरण विमानों से टकरा गए, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।

यह घटना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल दो के पास बनी पार्किंग बे में हुई। रविवार शाम करीब 4.40 बजे तेज हवाओं ने ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट को विमानों से टकरा दिया। इस टक्कर से एयर इंडिया के तीन खड़े विमानों को भारी नुकसान पहुंचा। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना के समय पार्किंग बे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल दो पर अचानक चली तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ। इन क्षतिग्रस्त विमानों को तत्काल संचालन से हटा दिया गया है। इससे एयर इंडिया के उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसे का वीडियो
घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रनवे पर तेज हवा और बारिश हो रही है। तभी अचानक तेज हवा की वजह से ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अनियंत्रित होकर दौड़ने लगता है। जिसके पीछे एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ उसके पीछे दौड़ लगा रहे हैं।

हादसे के बाद तीनों विमान सेवा से हटाए
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के अनुसार, यह घटना रविवार को टर्मिनल-2 पर घटी। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्राउंड हैंडलिंग उपकरण अपनी जगह से हट गए थे। ये उपकरण एयर इंडिया के तीन नैरो-बॉडी विमानों से टकराए।

एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों को नुकसान
घटना के बाद तीनों विमानों को एहतियातन सेवा से हटा दिया गया है। अब उनकी विस्तृत जांच और मरम्मत की जाएगी। डीआईएएल ने बताया कि खिसके हुए उपकरण एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज और इंडिगो की सेवाओं से संबंधित थे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने मौसम की स्थिति को अचानक और अप्रत्याशित बताया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मौसम बदलाव की कोई अग्रिम चेतावनी नहीं मिली थी।

घटना की होगी जांच
रिपोर्ट्स के अनुसार, खराब मौसम से किसी अन्य ऑपरेटर का एक विमान भी प्रभावित हुआ है। हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। प्रभावित तीन विमानों में से दो के जल्द परिचालन में लौटने की संभावना है। तीसरे विमान की मरम्मत में अधिक समय लग सकता है। एयर इंडिया ने इस घटना पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब विमानन संचालन पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली थी। कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी का असर देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 और 12 जून को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे परिवहन सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां, पर इनको आना होगा क्लास
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों को राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो। छुट्टियों के दौरान नियमित कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कमजोर छात्रों को होगा फायदा
शिक्षा विभाग के अनुसार इन कक्षाओं के छात्रों के लिए उपचारात्मक (रिमेडियल) कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये विशेष कक्षाएं भी 11 मई से ही शुरू होंगी। इसका उद्देश्य उन छात्रों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता देना है, जिन्हें पढ़ाई में किसी विषय को समझने में कठिनाई हो रही है या जिनकी तैयारी कमजोर है। खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इससे काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

बनी रहेगी छात्रों की निरंतरता
विभाग का मानना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस तरह की कक्षाएं छात्रों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने में मदद करेंगी। साथ ही इससे विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने का अवसर मिलेगा।