दिल्ली से फरार आतंकियों की बलरामपुर के साथ लखनऊ में भी तलाश – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 22 Aug 2020 07:48:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली से फरार आतंकियों की बलरामपुर के साथ लखनऊ में भी तलाश – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली से फरार आतंकियों की बलरामपुर के साथ लखनऊ में भी तलाश, छापेमारी जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/364933 Sat, 22 Aug 2020 07:48:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=364933 देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ही आतंकी घटना को लेकर हाईअलर्ट पर चल रहे सुरक्षाबलों ने राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल सेल ने धौलाकुआं से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से आईईडी बरामद हुए हैं। इसके दो साथी भागने …]]>

देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ही आतंकी घटना को लेकर हाईअलर्ट पर चल रहे सुरक्षाबलों ने राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल सेल ने धौलाकुआं से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से आईईडी बरामद हुए हैं। इसके दो साथी भागने में सफल रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए बलरामपुर के साथ लखनऊ में छापेमारी चल रही है।

दिल्ली में आइईडी के साथ आइएसआइएस के एक आतंकी गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने फील्ड के सभी पुलिस अधिकारियों को इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया है।

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी की पहचान अब्दुल युसुफ के रूप में हुई है। उसके पास पिस्टल और दो आईईडी बरामद की गई है। यह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है और लखनऊ में भी काफी दिन तक रहा है। इसी को ध्यान में रखकर इनके साथियों की लखनऊ के साथ ही बलरामपुर में तलाश की जा रही है। इस तलाशी अभियान में दिल्ली पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश की एटीएस की टीम को भी लगाया गया है। इन फरार आतंकियों का कनेक्शन लखनऊ से भी मिल रहा है। बलरामपुर में सात से आठ स्थान पर छापेमारी चल रही है।

दिल्ली के धौलाकुआं में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद एक इस्लामि स्टेट्स ऑफ सीरिया एंड इराक (आइएसआइएस)ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास आईईडी के साथ पिस्टल भी मिली है। आइएसआइएस का गिरफ्तार सदस्य का नाम अब्दुल यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है।

आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के तीन खूंखार आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल होने के अलर्ट के कारण देश में हर जगह पर सुरक्षा काफी मजबूत की गई है। यह भी बताया गया है कि तीनों आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं और इनके निशाने पर दिल्ली में रहने वाले वीवीआइपी हैं। जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों के नाम गुलजान, जुमान खान और शकील अहमद बताए हैं।

 

]]>