दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Mar 2021 06:35:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महाराष्ट्र में एक ही स्कूल के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/428999 Thu, 18 Mar 2021 06:35:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=428999 देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई …]]>

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं महाराष्ट्र में एक ही स्कूल के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश में कई पाबंदियां लगाई गईं हैं।

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में सभी सार्वजनिक पार्कों को बंद कर दिया गया है। ये पार्क अगले आदेश आने तक बंद रहेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम केजरीवाल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति पर समीक्षा करेंगे।

]]>