दिल्ली शराब घोटाला – Live Halchal

दिल्ली शराब घोटाला: आप सांसद संजय सिंह की याचिका पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह की ओर से दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जिसमें उन्होंने जमानत शर्तों में संशोधन और राजनयिक पासपोर्ट जारी करने के लिए याचिका दायर की थी।

दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर से दायर की गई याचिका पर फैसला कोर्ट की ओर से सुरक्षित रख लिया है। आप सांसद की जमानत शर्तों में संशोधन और राजनयिक पासपोर्ट जारी करने की याचिका पर सुनवाई की।

वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय ने इस याचिका का विरोध किया। एजेंसी ने कहा कि अगर हम पिछले कामों को देखें तो आरोपी को किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी गई है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। अब इस मामले में कोर्ट 18 फरवरी को आदेश सुनाएगा। सुनवाई को 18 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया है।

दिल्ली शराब घोटाला : कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा था।

उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पर पेश न होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश हुए। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा है कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सत्र के चलते इस बार नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है।

बता दें कि ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सात फरवरी को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा और 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।

पेश न होने पर ईडी पहुंची थी कोर्ट
शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम को पांच समन भेज चुकी है। लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

कोर्ट में ईडी ने रखी थीं ये दलीलें
ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज किया, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है। इससे पहले राउज एवन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे और ईडी की ओर से दलीलें दी थीं।

इतनी बार सीएम केजरीवाल को जारी हो चुका है समन
उन्होंने कहा था कि ईडी ने केजरीवाल को अलग-अलग तारीखों पर छह बार समन जारी किया और पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हर बार समन का पालन करने में असमर्थ रहे और जानबूझ कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे में तय नियमों में केजरीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई सात फरवरी तय की थी।

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश
आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

ईडी ने छठी बार केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है।ईडी ने उन्हें 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले भी ईडी पांच समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था।

इन तारीखोंं पर जारी हो चुके हैं समन
ईडी ने 2 फरवरी, 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली सीएम पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।

दिल्ली शराब घोटाला: ईडी के समन का केजरीवाल ने दिया जवाब
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी किए गए समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये समन राजनीति से प्रेरित है। इसे ईडी को वापस लेना चाहिए।

साथ ही कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं। ये समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया है।

वहीं दूसरी तरफ भाजाप प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता की। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। संबित पात्रा ने कहा कि इन्होंने मनीष सिसोदिया को सूली पर चढ़ाया। ये जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे बोते हैं। जेल में सारे आसन की सुविधा है।

विपश्यना कोर्स के लिए दिल्ली से बाहर हैं सीएम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह बुधवार को 10 दिवसीय विपश्यना के लिए चले गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह विपश्यना के लिए किस शहर में गए हैं। उन्हें विपश्यना पर मंगलवार को जाना था, लेकिन इंडिया गठबंधन की बैठक के कारण एक दिन के लिए टल गया था।

ईडी के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल
ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सोमवार को उन्हें समन जारी करके बृहस्पतिवार को बुलाया है। बब तक केजरीवाल के वकीलों ने ईडी के नोटिस के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। संभवत: वह बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करने की संभावना है।

आम आदमी पार्टी ने ईडी के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के वकील समन का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी।

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेेश होेने का समय मांगा था, वहींं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

दिल्ली शराब घोटाला: नहीं मिली कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत
दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को ईडी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लगाया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में मनीष सिसोदिया और अन्य की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद है। छोटी दिवाली के दिन राउज एवेन्यू कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली पुलिस पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने लेकर पहुंची थी। सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात की थी।

दिल्ली कोर्ट ने सिसोदिया को छोटी दिवाली के दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मिलने की अनुमति दी थी। पत्नी से मिलने के बाद वे फिर से पुलिस वाहन में तिहाड़ चले गए। इससे पहले हाईकोर्ट ने जून में भी उन्हें पत्नी सीमा से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन वह मुलाकात नहीं कर सके थे। उस समय पत्नी की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीमा मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं।

सिसोदिया ने एक आवेदन दायर कर हिरासत में रहते हुए अपनी बीमार पत्नी से पांच दिनों की अवधि के लिए मिलने की अनुमति मांगी थी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कल सिसोदिया की अर्जी पर सुनवाई की थी। कोर्ट दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई कर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सीबीआई के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी हैं। दोनों मामलों में सिसोदिया और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनकी पिछली जमानत अर्जी हाई कोर्ट के साथ-साथ ट्रायल कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी। हालांकि जून में उच्च न्यायालय ने उन्हें हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी थी।

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में हैं और शुक्रवार को संबंधित अदालत में सिसोदिया को पेश किया गया। इस मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।