दिल्ली विकास प्राधिकरण – Live Halchal

निजामुद्दीन से डीएनडी तक बदलेगी यमुना नदी की तस्वीर, डीडीए ने उठाई जिम्मेदारी
दिल्ली की पहचान और जीवनरेखा कही जाने वाली यमुना नदी को स्वच्छ, हरित और जीवंत बनाने के लिए अहम कदम उठाया गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) यमुना के बाढ़ मैदानों को उनके प्राकृतिक स्वरूप में लौटाने के लिए इसके पुनर्स्थापित और पुनर्जीवन का कार्य कराएगा। डीडीए के उद्यान सिविल खंड-9 की ओर से परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, वर्षों से अतिक्रमण, अवैध निर्माण और प्रदूषण के कारण बाढ़ मैदानों की पारिस्थितिकी को भारी नुकसान पहुंचा है। पुनर्स्थापित कार्य के तहत देशी पौधों और घास प्रजातियों का रोपण, नमभूमि का विकास, मिट्टी संरक्षण और जल प्रवाह को प्राकृतिक बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे।

28.35 करोड़ से प्राकृतिक स्वरूप में लौटेंगे बाढ़ मैदान
पर्यावरणीय सुधार के लिए करीब 28.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है और 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। डीडीए में पंजीकृत सिविल श्रेणी के ठेकेदारों के अलावा सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीएसएनएल, रेलवे और अन्य केंद्रीय व राज्य सरकारी विभागों में सूचीबद्ध ठेकेदार इसमें भाग ले सकेंगे। ठेकेदारों के लिए पिछले सात वर्षों में समान प्रकृति के कार्यों का अनुभव अनिवार्य किया गया है।

163 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा पुनर्स्थापन कार्य
यह कार्य निजामुद्दीन ब्रिज से डीएनडी फ्लाईवे तक पश्चिमी तट पर फैले करीब 163 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा। इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और राजधानी में पर्यावरणीय संतुलन भी मजबूत होगा। इससे पक्षियों, तितलियों, मछलियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए प्राकृतिक आवास विकसित होंगे। बाढ़ मैदान भूजल रिचार्ज करते हैं और प्रदूषकों को प्राकृतिक रूप से फिल्टर करते हैं।

बाढ़ की आशंका घटाने में सहायक होगी योजना
यमुना के किनारे हरियाली बढ़ने से स्थानीय तापमान में कमी आएगी और शहरी हीट आइलैंड प्रभाव कम होगा। नदी के प्रदूषण को कम करने और भविष्य में बाढ़ की आशंका को घटाने में भी परियोजना सहायक होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, बाढ़ मैदान नदी के किनारे खाली जमीन नहीं होते, बल्कि वे जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा होते हैं। ये क्षेत्र बाढ़ के समय अतिरिक्त पानी को समाहित कर बाढ़ नियंत्रण में मदद करते हैं।

यमुना जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में होगी विकसित
यह परियोजना केंद्र और दिल्ली सरकार के उस व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसके तहत यमुना को केवल एक नदी नहीं, बल्कि एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है। पर्यावरणविदों के अनुसार, यदि बाढ़ मैदानों को सही ढंग से संरक्षित और विकसित किया जाए, तो यमुना को फिर से जीवंत बनाया जा सकता है।

यमुना पुनर्जीवन के चल रही अन्य प्रमुख परियोजनाएं
दिल्ली में यमुना के बाढ़ मैदानों के पुनर्स्थापित करने के लिए पहले से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं। यमुना जैव विविधता पार्क (वजीराबाद) और असिता ईस्ट जैव विविधता पार्क प्रमुख उदाहरण हैं। यहां बाढ़ मैदानों को प्राकृतिक वनस्पति और नमभूमि में बदला गया है। इसके अलावा, ओखला और कालिंदी कुंज क्षेत्र में भी बाढ़ मैदानों के संरक्षण और हरित विकास से जुड़ी योजनाएं लागू की गई हैं। दिल्ली सरकार व डीडीए की कोशिश है कि यमुना के पूरे प्रवाह क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से पुनर्जीवित किया जाए।

दिल्ली विकास प्राधिकरण, इन पदों पर जॉब ओपनिंग, जानिए क्या है योग्यता
दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली में सलाहकार के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए 19-8-2019 तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि यह आवेदन करने की अंतिम तिथि है. इस नौकरी के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें. नौकरी के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया, नौकरी के लिए आयु सीमा, जिन पदों पर भर्ती निकली उनका विवरण, पदों के नाम, नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता, कुल पदों की संख्या जैसी नौकरी से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं…

पद का नाम- सलाहकार

कुल पद  – 3

स्थान- दिल्ली

नौकरी के लिए यह है उम्मीदवारों की आयु सीमा…

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 64 वर्ष मान्य होगी और आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

वेतन….

जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा उन्हें विभाग के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा.

नौकरी के लिए यह है आवश्यक शैक्षणिक योग्यता…

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पास हो और अनुभव हो.

पात्र उम्मीदवारों का नौकरी के लिए इस तरह से होंगा चयन…

उम्मीदवार का साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा.

नौकरी के लिए पात्र उम्मीदवार इस तरह आसानी से कर सकते हैं आवेदन…

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करते हैं, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, जन्मतिथि की तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजते हैं.