दिल्ली मेट्रो मे आई तकनीकी खराबी – Live Halchal

दिल्ली मेट्रो मे आई तकनीकी खराबी, परेशान हैं यात्री…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ट्रेनों में तकनीकी खामियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार दिक्कत आ रही है।

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को एक बार फिर रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि अन्य लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य है। यह जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने खुद ट्वीट करके दी है।  बता दें कि रेड लाइन रिठाला से गाजियाबाद के शहीद स्थल(नया बस अड्डा) तक जोड़ती है, ऐसे में इस लाइन पर खराबी आने के चलते एक घंटे के भीतर हजारों यात्री प्रभावित होते हैं।

तकनीकी खराबी यलो लाइन पर – इससे पहले यलो लाइन मेट्रो पर सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार को काफी परेशानी हुई। इस कॉरिडोर पर पूरे दिन रुक रुक कर सिग्नल में खराबी की घटनाएं होती रहीं। बाद में इस कॉरिडोर पर एक युवक की आत्महत्या की घटना से भी परिचालन प्रभावित हुआ था। सबसे पहले व्यस्त समय में मंगलवार सुबह 9:25 बजे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर हुडा सिटी सेंटर से अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन धीमी गति से होने की सूचना दी थी। इस दौरान करीब 25 मिनट परिचालन प्रभावित रहा था। इसके बाद सुबह 10:43 बजे दोबारा तकनीकी खराबी होने से हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच धीमी गति से मेट्रो का परिचालन हुआ था। इस समस्या के ठीक होने के बाद दोपहर 1:34 बजे अर्जनगढ़ से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नल में फिर खराबी आ गई थी। इस वजह से मैनुअल तरीके से मेट्रो का परिचालन किया गया। डीएमआरसी ने शाम 4:18 बजे ट्वीट कर परिचालन सामान्य होने की सूचना दी थी। इस तरह अर्जनगढ़ से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच करीब पौने तीन घंटे तक यात्री परेशान हुए थे। असल में इन दोनों स्टेशनों के बीच सिग्नल में खराबी होने के 10 मिनट के अंदर ही यलो लाइन के सिविल लाइन स्टेशन पर आत्महत्या की एक घटना हो गई थी।

तकनीकी दिक्कत ब्लू लाइन में भी-  तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर भी यमुना बैंक से वैशाली के बीच थोड़ी देर के लिए मंगलवार को परिचालन प्रभावित हुआ। हालांकि इस कॉरिडोर पर कुछ ही मिनटों में परिचालन सामान्य हो गया था। सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकशी कर ली थी। युवक की पहचान बुराड़ी के जगतपुर निवासी नितिन सिंह (24) के रूप में हुई थी। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। नितिन प्लेटफार्म संख्या-1 के पास चहलकदमी कर रहा था। जैसे ही मेट्रो प्लेटफार्म पर आई वह उसके आगे कूद गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन तब तक नितिन मेट्रो की चपेट में आ चुका था। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। घटनास्थल से नितिन का बैग मिला है। उसमें उसका ड्राइविंग लाइसेंस व चिकित्सकीय दस्तावेज थे। नितिन के पिता मुनिपाल ने बताया कि घटना से करीब डेढ़ घंटे पहले वह घर से निकला था। जसराम अस्पताल में दो साल से उसका अवसाद का इलाज चल रहा था।