दिल्ली में मॉल्स और बाजारों में ऑड-इवन के तहत खुलेंगी दुकानें – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 05 Jun 2021 09:03:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली में मॉल्स और बाजारों में ऑड-इवन के तहत खुलेंगी दुकानें – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली में मॉल्स और बाजारों में ऑड-इवन के तहत खुलेंगी दुकानें, 50% कैपेसिटी के साथ चलेगी मेट्रो https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/442616 Sat, 05 Jun 2021 09:03:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=442616 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है. लेकिन साथ ही लॉकडाउन की पाबंदियों में कई सारी रियायतों की भी घोषणा की है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना की स्तिथि बेहतर हो रही है जिसे देखते हुए हमने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है. 7 जून को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इसके बाद काफी सारी एक्टिविटी में रियायत दी जा रही है. पिछले हफ्ते फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी खोली थीं और उसके बावजूद स्तिथि कंट्रोल में है.

क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

  • मॉल्स और बाजार में ऑड-इवन के हिसाब से दुकान खोली जाएंगी. सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक.
  • सरकारी दफ्तर में ग्रुप A ऑफिसर 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करेंगे और ग्रुप B में 50 फीसदी काम करेंगे.
  • प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम के लिए निवेदन किया गया है.
  • आवश्यक चीजों और सेवाओं की दुकानें रोज खुलेंगी.
  • दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगी.

केजरीवाल ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पर कहा, ‘हमने बच्चों के लिए सुरक्षा योजना तैयार करने के वास्ते बाल चिकित्सा कार्य बल गठित किया है.’ हम ऑक्सीजन की कमी की आशंका से निपटने के लिए 420 टन ऑक्सीजन का भंडार करने की व्यवस्था कर रहे हैं, 64 ऑक्सीजन संयंत्र लगा रहे हैं. हम यह ध्यान में रखते हुए कोविडकी तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं कि इसके चरम पर पहुंचने पर 37,000 मामले आ सकते हैं.

]]>