दिल्ली में भीषण ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Dec 2019 09:34:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली में भीषण ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली में भीषण ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड दिसंबर में पहली बार दर्ज हुआ बेहद ठंडा दिन https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1/299492 Wed, 25 Dec 2019 09:34:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=299492 राष्ट्रीय राजधानी में भीषण ठंड का दौर जारी है. आज सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में साल 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं. …]]>

राष्ट्रीय राजधानी में भीषण ठंड का दौर जारी है. आज सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में साल 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं.

2014 में लगातार आठ दिनों तक जारी रही थी भीषण ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, “दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में अब तक का सबसे लंबा और बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया है.” विभाग ने यह भी कहा कि जबकि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे, इस बार लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं. आईएमडी ने आगे कहा कि इससे पहले, दिसंबर 2014 में दिल्ली में लगातार आठ दिनों तक भीषण ठंड जारी रही थी.

बाद में ज्यादा ठंड बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी- मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार को ठंड बनी रहेगी और बाद में दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी. आईएमडी ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

28 दिसंबर जारी रहेगी शीत लहर

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं. मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में 28 दिसंबर शीत लहर जारी रहेगी. साथ ही रात और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी के तहत दर्ज की गई. केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 पर दर्ज किया गया

]]>