दिल्ली में पार्टी – Live Halchal

दिल्ली में पार्टी की हार पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान
लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि पंजाब में दोनों अलग-अलग मैदान में उतरे थे। कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत हासिल की है वहीं आप को तीन सीटें मिली हैं।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। वड़िंग ने कहा कि पार्टी को आप से गठबंधन करने के बजाय अकेले लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए था। तब कांग्रेस एक सौ का आंकड़ा पार कर जाती। दिल्ली में आप की दस साल की एंटी इन्कबेंसी की कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ी है। दिल्ली की जनता चाहकर भी कांग्रेस को वोट नहीं डाल सकी।

सुनाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजिंदर सिंह राजा वीरकलां के निवास स्थान पर पहुंचे राजा वड़िंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीट परीक्षा लीक मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। सीबीआई से इंसाफ की उम्मीद नहीं है। सीबीआई तो मणिपुर हिंसा मामले में इंसाफ नहीं दिला सकी है। नीट पेपर लीक के बाद हजारों छात्र डिप्रेशन में चले गए हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने जांच की मांग की है।

केंद्र की ओर से फसलों की एमएसपी में वृद्धि के फैसले पर राजा वड़िंग ने कहा कि किसानों को इसकी लीगल गारंटी दी जाए। कागजों में एमएसपी तय करने से कुछ नहीं होगा। पंजाब सरकार ने भी मूंग पर एमएसपी तय की थी लेकिन 11 फीसदी मूंग की खरीद एमएसपी पर हुई शेष फसल तो किसानों को औने पौने दाम पर बेचनी पड़ी थी।

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल है और जीरो परफॉर्मेंस रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगरूर पर पार्टी की कुछ कमजोरियां रही हैं। इन पर विचार करके पार्टी पुख्ता फैसले लेगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की उम्मीद कांग्रेस पर टिकी है और कांग्रेस, जनता की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए जी जान लगा देगी। उनके साथ राजिंदर सिंह राजा वीरकलां, पूर्व सरपंच जगदेव सिंह जग्गा, रिंपल धालीवाल, मनी बडैच आदि उपस्थित रहे।