दिल्ली में कोरोना मरीजो की संख्या 523117 पहुची अब तक 8270 लोगों की हो चुकी मौत : स्वास्थ्य विभाग – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 22 Nov 2020 10:49:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली में कोरोना मरीजो की संख्या 523117 पहुची अब तक 8270 लोगों की हो चुकी मौत : स्वास्थ्य विभाग – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली में कोरोना मरीजो की संख्या 523117 पहुची अब तक 8270 लोगों की हो चुकी मौत : स्वास्थ्य विभाग https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%95-18/396046 Sun, 22 Nov 2020 10:49:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=396046 दिल्ली में दो दिनों से संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है, हालांकि फिर भी मामले अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 5879 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 111 मरीजों की मौत हो गई।  इस समय देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हो रही है। इससे …]]>

दिल्ली में दो दिनों से संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है, हालांकि फिर भी मामले अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 5879 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 111 मरीजों की मौत हो गई। 

इस समय देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हो रही है। इससे दस दिन की मृत्युदर भी बढ़कर 1.65 फीसदी हो गई है, जो कि कुल मृत्युदर से भी ज्यादा है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 5,23,117 हो गई है। इनमें से 4,75,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 6963 मरीजों स्वस्थ हुए हैं। अबतक 8270 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमण दर 9.08% हो गई है। 

दिल्ली में कोरोना के फिलहाल 39,741 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 23,587 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 9522 मरीज भर्ती हैं। एक दिन में अस्पतालों में करीब 100 मरीज भर्ती हुए हैं। कोविड केयर केंद्र में 550 और स्वास्थ्य केंद्र में 223 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि हमने अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ा दी हैं।

आईसीयू बेड्स की संख्या भी बढ़ाकर 400 कर दी गई है। आने वाले दिनों में इस संख्या में और भी बढ़ोत्तरी होगी। 

]]>