दिल्ली-फरीदाबाद – Live Halchal

दिल्ली पर कोरोना का बरसा कहर, नोयडा में दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर भी होगा रैंडम कोरोना टेस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना कहर बरपा रहा है. नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 24 घंटे में साढ़े सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 98 लोगों की जान चली गई. इस वक्त दिल्ली में 43,000 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं. प्राइवेट अस्पतालों के आईसीयू में 80 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने के फैसले पर अब सख्ती से अमल होगा. प्राइवेट अस्पतालों के नॉन-आईसीयू बेड 60 फीसदी तक रिजर्व होंगे.

MP में CM शिवराज करेंगे अहम बैठक-

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अहम बैठक हो रही है. बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और गृह विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर तीन बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे. बैठक में बाजार के समय या रात के लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जा सकता है. सभाओं/समारोहों में लोगों की भीड़ को लेकर भी निर्णय हो सकता है.

दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर होगा रैंडम टेस्ट-

नोएडा बॉर्डर की तर्ज पर दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर भी रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज दोपहर 2 बजे होगी. हरियाणा के डीजी हेल्थ ने कल फरीदाबाद का दौरा किया और बॉर्डर पर रैंडम सैंपलिंग कराने का आदेश दिया है. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रैंडम सैंपलिंग के जरिए कोरोना के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है.

अहमदाबाद में आज रात से नाईट कर्फ्यू-

गुजरात में कोरोना का कहर जारी है. इस वजह से अहमदाबाद प्रशासन ने नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. 57 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा के बाद अहमदाबाद के कालुपुर मार्केट में आज सुबह जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. बड़ी तादाद में लोग पैनिक खरीदारी कर रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामले की वजह से अहमदाबाद में आज रात से सोमवार सुबह 6 बजे तक कर्फ़्यू लगाया गया है.

रैंडम टेस्ट में मिले 9 संक्रमित मरीज-

दिल्ली – नोएडा बॉर्डर पर कोरोना का रैंडम टेस्ट करने की शुरुआत हो चुकी है. अभियान के दूसरे दिन (गुरुवार) को 178 लोगों की जांच की गई, जिसमें 9 लोग पॉजिटिव पाए गए. आगे भी ये मुहिम जारी रहेगी.

AAP की मांग- एम्स के ICU बेड आम जनता के लिए खोले जाएं-

दिल्ली में कोरोना पर बेड को लेकर सियासत भी हो रही है. आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की तरफ़ से मिलने वाले 750 आईसीयू बेड में से अभी तक दिल्ली सरकार को एक भी बेड नहीं दिया गया है. आप ने कहा कि बीजेपी ने पोस्टर छपवा दिए, लेकिन हकीकत में एक भी बेड दिल्ली को नहीं मिला. आप की मांग है कि एम्स में 4 हज़ार ICU बेड खाली है. इनको आम जनता के लिए खोला जाना चाहिए.

दिल्ली में बढ़ाए जा रहे हैं बेड-

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा है कि प्राइवेट अस्पतालों में 2644 बेड कोरोना के इलाज के लिए बढ़ जाएंगे. दिल्ली में बेड बढाने के और भी इंतजाम हो रहे हैं. छतरपुर में कोविड केयर सेंटर के 500 आइसोलेशन बेड के साथ ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी. छतरपुर और शकूर बस्ती के कोविड सेंटर में अतिरिक्त सुरक्षा बल से आए 50 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी. शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर रेल कोच में बने 800 बेड अब तैयार हो रहे हैं.

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी-

दिल्ली में कोरोना कहर बरपा रहा है. नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 24 घंटे में साढ़े सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 98 लोगों की जान चली गई. इस वक्त दिल्ली में 43,000 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं. प्राइवेट अस्पतालों के आईसीयू में 80 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिज़र्व रखने के फैसले पर अब सख्ती से अमल होगा. प्राइवेट अस्पतालों के नॉन-आईसीयू बेड 60 फीसदी तक रिज़र्व होंगे.