दिल्ली चुनाव: भाजपा से गठबंधन पर तकरार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jan 2020 09:21:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली चुनाव: भाजपा से गठबंधन पर तकरार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली चुनाव: भाजपा से गठबंधन पर तकरार, पवन वर्मा ने उठाया ये… सवाल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%ac/310033 Tue, 21 Jan 2020 09:21:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=310033 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन पर उनका विरोध किया है। नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में वर्मा ने इस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पवन …]]>

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन पर उनका विरोध किया है। नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में वर्मा ने इस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पवन वर्मा ने कहा कि वह इस गठबंधन को लेकर बेहद दुविधा में हैं और भाजपा और सीएए-एनपीआर-एनआरसी पर नीतीश कुमार अपने विचार को साफ करें।

वर्मा ने लिखा है कि एक से अधिक अवसरों पर आपने भाजपा-आरएसएस को लेकर अपनी गंभीर आशंकाएं व्यक्त की हैं। अगर ये आपके वास्तविक विचार हैं, तो मैं यह समझने में असफल हूं कि जेडीयू अब बिहार से परे भाजपा के साथ अपना गठबंधन कैसे बढ़ा रहा है, जब लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी रही अकाली दल ने भी ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

वर्मा ने एक ट्वीट में अपने पत्र को सार्वजनिक करते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार से पूछ रहे है कि कैसे जदयू ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है। साथ ही उन्होंने पूछा कि वह भाजपा पर अपने विचारों को साफ करें।

पत्र में, वर्मा ने अपने पार्टी अध्यक्ष को याद दिलाया है कि कैसे जब उनके औपचारिक रूप से भारतीय विदेश सेवा छोड़ देने के बाद साल 2012 में हुई पहली बैठक में उन्होंने उनसे लंबे समय तक और दृढ़ विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के बारे में बात की थी। वर्मा ने पत्र में लिखा कि किस प्रकार नीतीश कुमार ने आरएसएस मुक्त भारत की बात की थी।

वर्मा ने पत्र में लिखा है कि 2017 में फिर से भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद भी, भ्रम की स्थिति इस तथ्य से उत्पन्न होती है कि भाजपा के बारे में आपकी निजी आशंकाएं नहीं बदलीं। वर्मा ने दावा किया कि किस प्रकार नीतीश ने उनसे निजी तौर पर कहा था कि वर्तमान भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अपमानित कर रही है।

]]>