दिल्ली के सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 06 Jul 2021 11:30:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिल्ली के सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली के सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कोरोना से हुई है मौत तो मिलेगी एकमुश्त 50 हजार की राशि https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95/448394 Tue, 06 Jul 2021 07:32:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=448394 नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनके परिजनों को दिल्ली सरकार की ओर से 50 हजार की एकमुश्त राशि दी जाएगी. आर्थिक सहायता का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि जिस परिवार में लोगों की मौत हुई है …]]>

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनके परिजनों को दिल्ली सरकार की ओर से 50 हजार की एकमुश्त राशि दी जाएगी. आर्थिक सहायता का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि जिस परिवार में लोगों की मौत हुई है उनके घर सरकार की ओर से कर्मचारी जाएंगे और उन्हें यह राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस दौरान दो और बड़े एलान किए. उन्होंने कहा कि जिस बच्चे की मां-पिता की मौत कोरोना के हुआ हो तो उसे भी 25 साल होने तक हर महीने ढ़ाई हजार रुपये दिल्ली सरकार की ओर से दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि अगर किसी बच्चे के माता या पिता में से किसी एक की मौत पहले हो चुकी है और कोरोना के कारण दूसरे का भी निधन हो गया है तो ऐसे बच्चों को भी 25 साल होने तक ढ़ाई हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के उन लोगों की मौत हो गई है जो कि कमाकर अपने परिवार का घर चला रहे थे वैसे लोगों को भी हर महीने कुछ राशि दी जाएगी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसे लोगों के परिजनों को कितनी रकम दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए यह भी कहा कि जो कागज चेक करने के लिए जाएंगे वह कागजों में नुख्स न निकालें. क्योंकि कोरोना से मौत के कारण परिजन पहले से ही दुखी हैं और ऐसे वक्त में कागजों में नुख्स निकालकर उन्हें और परेशान नहीं किया जाना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि हम सब यानि दिल्ली सरकार लोगों की मदद के लिए है न कि परेशान करने के लिए. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, ये वक्त उनके साथ खड़े होने का है. 

]]>