दिल्ली के मयूर विहार पार्क में मृत कौवे की संख्या 200 के करीब पहुंची – Live Halchal

देश में बर्ड फ्लू का खतरा, दिल्ली के मयूर विहार पार्क में मृत कौवे की संख्या 200 के करीब पहुंची, अन्य राज्यों में स्थिति गंभीर
देश इस वक्त पहले ही कोरोना की मार झेल रहा है वहीं अब बर्ड फ्लू ने नई परेशानी ला दी है। भारत में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज  दिल्ली में स्थित मयूर विहार III के एक पार्क में एक टीम को सबसे पहले 17 मृतक कौवे मिले थे। इसके बाद आंकड़ों की गिनती में बताया गया है कि अभी तक इस पार्क से 200 के करीब कौवे मृतक मिले। इसमें से दो कौवे डीडीए पार्क द्वारका में पाए गए, जिनमे से एक कौवे का नमूना इकट्ठा किए किया गया है।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ऑफिस द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक,16 पश्चिम जिले के हातसाल गांव के एक पार्क में 16 मृत कौवे पाए गए हैं। एकत्र किए गए नमूनों को पालम में एक प्रयोगशाला में 9 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आईसीएआर, भोपाल और जालंधर की एक प्रयोगशाला में भेजने के लिए प्रस्तुत किया गया है।

उधर, महाराष्ट्र के परभनी जिले के मुरुम्बा गांव में एक पोल्ट्री फार्म में 900 मुर्गियों के मरने की खबर सामने आई है। यहां पर अब बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

पंजाब ने 7 दिन के लिए  दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री प्रोडक्ट पर लगाई रोक

इस खतरे को देखते हुए पंजाब ने दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री प्रोडक्ट पर 7 दिन के लिए रोक लगा दी है। यानी अगले सात दिनों तक पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाली मीट, मुर्गों और अंडे नहीं लाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मानें तो सरकार ने यह फैसला हरियाणा की तरफ से पोल्ट्री प्रोडक्ट और अंड़ों को पंजाब में डंप करने की सूचना के तहत लिया किया गया है।

एवियन फ्लू का खतरा

बताया जा रहा है कि हरियाणा के बरवाला क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से मर रही मुर्गियों के चलते इलाके में एवियन फ्लू का खतरा बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यहां पर कम से कम लाख मुर्गी और चूजों की मौत हो चुकी है। यहां पर बताते चले कि मुर्गियों के रहस्यमय तरीके से मरने का सिलसिला 5 दिसंबर से शुरू हुआ था।

केरल, मध्य प्रदेश सहित राजस्थान में बर्ड फ्लू के मामले दर्ज

उधर, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 12 स्थानों पर एवियन इन्फुएंजा या बर्ड फ्लू के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि हरियाण के पंचकुला में मुर्गी पालन केंद्रो में इन पक्षियों की मौत के मामलों के चलते हरियाणा को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

हिमाचल प्रदेश में स्थिति गंभीर

हिमाचल में 293 विदेशी पक्षियों और 312 कौओं की मौत हो गई। वहीं, कांगड़ा जिले के पौंग बांध क्षेत्र में मर रहे विदेशी परिंदों के बाद अब कौवों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर के कई शहरों में मृत पक्षी मिले हैं। हालांकि इनमें अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार और छत्तीसगढ़ में पक्षियों की मौत

उधर, बिहार में 70 और छत्तीसगढ़ में तीन कौए मृत पाए गए थे। इसके अलावा दो बोरियों में 50 मृत मुर्गियां भी बरामद हुई थीं। पंजाब में शुक्रवार को 25 तोते मृत पाए गए हैं। इनके सैंपल जालंधर लैब में भेज दिए गए हैं।