दिल्ली-कटरा कॉरिडोर बन जाने से जानिए कितने घंटे में पहुंच पाएंगे वैष्णो देवी मंदिर – Live Halchal

दिल्ली-कटरा कॉरिडोर बन जाने से जानिए कितने घंटे में पहुंच पाएंगे वैष्णो देवी मंदिर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के Budget 2021 में कई हाइ वे कॉरिडोर के निर्माण को पूरा करने का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत किस कॉरिडोर पर कितना खर्च होगा और वो कब तक पूरे किए जा सकेंगे, इसकी डेटलाइन भी तय कर दी गई है। हालांकि कुछ कॉरिडोर को बनाए जाने पर पहले सर्वे हो चुका है, कुछ पर काम भी शुरू हुआ था। इस बजट में ऐसे एक दर्जन कॉरिडोर के काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

राजधानी दिल्ली से भी कुछ कॉरिडोरों का निर्माण होना पहले से तय था, बड़ी परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस कॉरिडोर के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इस कॉरिडोर को 2023 तक बनाने का लक्ष्य पहले से तय रखा गया है। इस कॉरिडोर के बन जाने से श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर कटरा से दिल्ली के बीच का सफर महज छह घटे में पूरा हो जाएगा।

साल 2023 तक यह कॉरिडोर बनकर होगा तैयार

पीएम ऑफिस में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बीते साल इस प्रोजेक्ट का काम शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि साल 2023 तक यह कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा। इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की लागत 35,000 करोड़ है। यह कॉरिडोर जम्मू कमीर में जम्मू, कठुआ के साथ पंजाब के जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना से होकर जाएगा।

यह मार्ग देश के दो बड़े धार्मिक स्थलों अमृतसर व कटरा को जोड़ेगा। इसका निर्माण तीन साल में पूरा होना है, इस बार के बजट में इसको अगले साल तक पूरा करना तय कर दिया गया है। इससे देश की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए जाने वालों को और आसानी होगी। साढ़े तीन साल पहले इसके प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था।

कटरा से दिल्ली का सफर छह घंटे में

कॉरिडोर बनने से कटरा से दिल्ली के सफर में साढ़े छह घंटे की कमी आएगी। यानि इसके बनने से छह घंटों में कटरा से दिल्ली पहुंचना संभव हो सकेगा। यह मार्ग बनने के बाद लोग विमान, रेलगाड़ी से सफर करने के बजाय सड़क मार्ग से सफर करने को प्राथमिकता भी देंगे। करीब 575 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ जम्मू-पठानकोट हाईवे को 4 लेन से 6 लेन करने का काम भी तेजी से किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

इस कॉरिडोर के बन जाने से पर्यटन को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर बनाने के लिए फीडबैक कंसलटेंट लिमिटेड ने सर्वे किया था। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। इसके बनने से जम्मू कश्मीर ही नहीं, पंजाब की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में कई पुल, टनल व सड़क प्रोजेक्टों पर तेजी से काम चल रहा है। दिल्ली-कटरा निर्माण पूरा हो जाने के बाद रफ्तार में और भी बढ़ोतरी होगी।