दिल्ली एयरपोर्ट – Live Halchal

दिल्ली एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव, डोमेस्टिक का पियर-सी अब इंटरनेशनल उड़ानों में होगा इस्तेमाल
देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा बदलाव हुआ है। टी-3 के डोमेस्टिक पियर-सी को अब इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए बदला जा रहा।

देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा बदलाव हुआ है। टी-3 के डोमेस्टिक पियर-सी को अब इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए बदला जा रहा। इस बदलाव के बाद टी3 की अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की सालाना क्षमता 2 करोड़ से बढ़कर करीब 3 करोड़ हो जाएगी। एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, पियर-सी को इंटरनेशनल पियर में बदलने का काम तेजी से चल रहा है और मार्च तक इसे पूरा करने की संभावना है।

पियर-सी को इंटरनेशनल उपयोग के अनुकूल बनाने के लिए यहां इमिग्रेशन काउंटर्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है और यात्रियों की आवाजाही को अलग-अलग जोन में बांटा है। इसके अलावा एरोब्रिज को बाइफर्केट कर दिया गया है, जिससे एक ही पियर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संचालन में स्पष्ट विभाजन संभव हो सके।

एयर इंडिया ने 26 अक्टूबर 2025 से अपनी 60 घरेलू उड़ानों को टी-3 से टी-2 में स्थानांतरित कर दिया है, जबकि 120 उड़ानें फिलहाल टी-3 से ही संचालित होंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी घरेलू उड़ानें अब टी-1 से उड़ान भर रही हैं। इंडिगो ने भी अपने ऑपरेशंस टी-1, टी-2 और टी-3 में बांट दिए हैं। गौरतलब है कि टी-2 को अप्रैल 2025 में अपग्रेडेशन के लिए बंद किया गया था।

क्यों जरूरी था यह बदलाव :
कोरोना के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में तेजी से इजाफा हुआ है। पर्यटन, व्यापार और प्रवासी भारतीयों की बढ़ती आवाजाही के चलते टी-3 पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था। टी-3 में रोजाना अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 67,000 से 68,000 तक पहुंच गई थी, जो इसकी मौजूदा क्षमता से अधिक है। इससे इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल ट्रांजिट और कनेक्टिंग फ्लाइट्स में दिक्कतें आ रही थीं।

तीन इंटरनेशनल पियर होंगे सक्रिय :
पियर-सी के इंटरनेशनल बनने के बाद टी-3 में अब तीन इंटरनेशनल पियर ए, बी और सी होंगे, जबकि पियर-डी घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल होगा।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मिलेगा फायदा :
इस बदलाव के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का वेटिंग टाइम कम होगा, क्योंकि विमानों के लिए अधिक गेट उपलब्ध होंगे। साथ ही एयरलाइंस को ज्यादा स्लॉट मिलेंगे, जिससे उड़ानों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जानिए क्या होता है पियर :
एयरपोर्ट टर्मिनल में पियर एक लंबा गलियारा होता है, जो मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग से जुड़ा रहता है। इसके दोनों ओर विमान पार्क किए जाते हैं।

उड़ानों और ट्रेनों में देरी, एक्सप्रेसवे पर घटी स्पीड लिमिट…
शुक्रवार सुबह दिल्ली और NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और फ्लाइट्स और ट्रांसपोर्टेशन पर असर पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अभी CAT III ऑपरेशन चल रहे हैं, जिससे देरी और रुकावटें हो सकती हैं। इसके अलावा, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी कर मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ने की चेतावनी दी है।

ट्रेनों पर भी असर

इलाके में घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं और कुछ कैंसिल हो गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में घना से अत्यधिक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, जिससे हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उड़ान कीस्थिति जरूर जांच लें।

योगी सरकार ने उठाए सख्त कदम

उत्तर भारत के दूसरे शहरों में भी कोहरे असर दिखाई दिया और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क हादसों को रोका जाए और इसके चलते पूरे राज्य में स्पीड लिमिट लागू कर दी गई है। तय स्पीड लिमिट से ज्यादा तेजी से गाड़ी चलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्देश आगामी 15 फरवरी, 2026 तक लागू रहेगा।

स्पीड लिमिट की अगर बात करें तो कार जैसे वाहनों के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड लिमिट 80 किमी. प्रति घंटा और रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक 60 किमी. प्रति घंटा तय की गई है। इसी तरह बस, टेपो ट्रैवलर के लिए 60 और 50 किमी. प्रति घंटा, मालवाहक वाहनों के लिए 50 और 40 किमी. प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है।

तापमान में नहीं होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, कल कोहरे से एक दिन की राहत के बाद, रविवार (21 दिसंबर) और सोमवार (22 दिसंबर) को राजधानी में फिर से घने कोहरे का अलर्ट रहेगा। उसने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, उड़ानें प्रभावित; दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
शुक्रवार की सुबह इस्राइल ने ईरान की राजधानी पर हमला किया। हमले के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है।

इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया है। इस्राइली हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। भारत की तरफ से जाने वाली कई उड़ानों को वापस बुलाया गया। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के संचालन पर फिलहाल कोई असर नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई यात्राएं जारी हैं। हालांकि, इस्राइली हमले के चलते कुछ उड़ाने प्रभावित जरूर हुई हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, ईरान, इराक और पड़ोसी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।”

दिल्ली हवाई अड्डे ने पोस्ट में लिखा, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। हम सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि सिर्फ आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें ताकि सही और लेटेस्ट जानकारी मिल सके।

दिल्ली एयरपोर्ट से 97 से अधिक उड़ानें रद्द, लगातार चार दिनों से सेवाएं प्रभावित
भारत और पाकिस्तान में युद्ध विराम के बावजूद विमान यात्रियों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान लगातार चौथे दिन भी प्रभावित हुए। रविवार को बड़ी संख्या में दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों को रद्द किया गया वहीं कई विमानों को परिवर्तित समय से संचालित किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार ज्यादातर घरेलू विमानों को निरस्त किया गया साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी प्रभावित हो रहे है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बड़ी संख्या में विमानों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 97 से अधिक विमानों को निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 52 घरेलू व आने वाली 44 घरेलू उड़ानों को निरस्त किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक अंतरराष्ट्रीय विमान को भी निरस्त किया गया। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले करीब 60 विमानों को निरस्त किया गया था। यात्रियों को उम्मीद थी कि युद्ध विराम होने से शनिवार को वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे लेकिन विमानों का निरस्त रहना जारी रहा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही कई एयरपोर्ट से विमानों का संचालन बंद किया गया हैं, जिनके कारण वहां से आने वाले और वहां जाने वाले विमानों को निरस्त किया गया है। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने बताया कि सुरक्षा जांच और एयरस्पेस की बदलती परिस्थितियों की वजह से उड़ानें प्रभावित हो रही है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर अपने विमान की स्थिति पता करके ही एयरपोर्ट पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य, कुछ उड़ानें रहेंगी प्रभावित
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा कि फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों समेत कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार की सुबह सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया। यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों समेत कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन फिलहाल सामान्य है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेशों के अनुसार सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, कुछ उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा जांच बिंदुओं पर प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।

32 एयरपोर्ट 15 मई तक एहतियातन बंद
देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं। ये हवाई अड्डे 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ हवाई अड्डों का संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में लगी कुछ पाबंदियों के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है।

देश में 32 एयरपोर्ट बंद, ऑपरेशन सिंदूर के चलते सख्ती
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने नोटम जारी किया है। इसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाईअड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। इन हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन और जम्मू और जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह शामिल हैं। इसके अलावा, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई को भी बंद कर दिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध- समय से पहले पहुंचे एयरपोर्ट
एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घरेलू उड़ानों के लिए अपनी यात्रा से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। इसका मकसद यह है कि कड़े सुरक्षा चेक्स की वजह से यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

यात्रियों के लिए सलाह
हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें।
अपने बैग की पैकिंग नियमों का पालन करें।
सुरक्षा स्टाफ और एयरलाइंस कर्मचारियों के निर्देशों का पूरा सहयोग करें।
अपनी फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहें ताकि किसी बदलाव की जानकारी मिल सके।