दिल्ली-एनसीआर में शनिवार के दिन कई जगहों पर हुई बारिश…. – Live Halchal

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार के दिन कई जगहों पर हुई बारिश….
Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार के दिन कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। शनिवार को सुबह 9 से 10 बजे के दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर बादल छाए और हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर को भी 12 बजे के दौरान इसी तरह से मौसम की स्थिति बनी। इसके बाद हल्की धूप भी छाई रही। साथ ही दिन भर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।

शाम को 4 बजे के दौरान फिर से दिल्ली के विभिन्न जगहों पर आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। शाम 5 बजे से कई जगहों में फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। इसका असर देर शाम तक बना रहा। शनिवार को सफदरजंग एयरपोर्ट पर शाम 5.30 बजे तक 3.5 मिमी, पालम में 0.4 मिमी, लोदी रोड पर 3.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके पूर्व एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 26.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

शनिवार को हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद और न्यूनतम स्तर 64 फीसद दर्ज हुआ। मौसम विभाग के नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान के प्रमख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। रविवार को दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही हवा 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है।

मौसम में क्यों आया बदलाव

डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी थी। इसके कारण जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई और वहां पर बारिश भी हुई। इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान जैसे मैदानी जगहों पर शनिवार के दिन हुआ। यहां पर बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर से बारिश होना शुरू हो गई।

फरवरी में पिछले साल से कम हुई बारिश –

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष फरवरी महीने में अब तक सिर्फ दो बार ही बारिश हुई है। शनिवार से पहले 22 फरवरी के दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई थी। तब दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट में 1.8 मिमी बारिश हुई और 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली थी। इसके एक सप्ताह बाद फिर से दिल्ली में बारिश हुई है। 1 से 29 फरवरी की शाम 5.30 बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में 5.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि वर्ष 2019 में पूरे फरवरी महीने में 23.9 मिमी बारिश हुई थी।

आगे कैसा रहेगा मौसम –

डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया 2 से 4 मार्च के दौरान फिर से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा। इसके बाद 4 मार्च की रात से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में दोबारा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। दिल्ली-एनसीआर में इसका असर 5 से 6 मार्च के दौरान होगा। जिसके कारण यहां पर 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं। बिजली भी कड़क सकती है। अधिकतम तापमान में फिर से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 5 मार्च की दोपहर से लेकर 6 मार्च की शाम 5 बजे तक इस तरह का मौसम बना रह सकता है।