दिग्विजय – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 16 May 2024 11:07:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दिग्विजय – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 SLU गायब होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय https://livehalchal.com/slu-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae/558983 Thu, 16 May 2024 11:07:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=558983 कांग्रेस के राजगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण में पाया कि सिर्फ़ राजगढ़ में उपयोग हुए SLU (सिम्बल लोडिंग यूनिट) स्ट्रांग रूम से ग़ायब हैं, जांच में सामने आया कि निर्वाचन आयोग द्वारा राजगढ़ के इन यूनिट्स को कहीं और भेजा गया है।  राजगढ़ स्ट्रांगरूम में सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) …]]>

कांग्रेस के राजगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण में पाया कि सिर्फ़ राजगढ़ में उपयोग हुए SLU (सिम्बल लोडिंग यूनिट) स्ट्रांग रूम से ग़ायब हैं, जांच में सामने आया कि निर्वाचन आयोग द्वारा राजगढ़ के इन यूनिट्स को कहीं और भेजा गया है। 

राजगढ़ स्ट्रांगरूम में सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) के गायब होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि परिणाम से पहले भाजपा घबरा गई है। 

मध्यप्रदेश में लोकसभा का चुनाव 2024 के चार चरणों के मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस नेता एवं राजगढ़ प्रत्याशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुप्रीम कोर्ट  की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने सिंबल लोडिंग यूनिट (SLU) को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह की याचिका पर सुनवाई कल हो सकती है।

दिग्विजय सिंह ने लगाया यह आरोप
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का आरोप है कि राजगढ़ प्रशासन ने SLU वापस चुनाव आयोग को सौंपे है। गुना में SLU स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी हुई है लेकिन राजगढ़ में नहीं। एक मई को चुनाव आयोग ने सर्कुलर जारी कर सभी राज्यों को निर्देश दिए थे। जिसमें कहा गया था कि SLU को चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर 45 दिनों तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाए। 

कांग्रेस का आरोप इन यूनिट्स को कहीं और भेजा
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस के राजगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण में पाया कि सिर्फ़ राजगढ़ में उपयोग हुए SLU (सिम्बल लोडिंग यूनिट) स्ट्रांग रूम से ग़ायब हैं, जांच में सामने आया कि निर्वाचन आयोग द्वारा राजगढ़ के इन यूनिट्स को कहीं और भेजा गया है। पड़ोसी लोकसभा गुना में ये यूनिट स्ट्रांग रूम में ही हैं इस गंभीर मामले पर आपत्ति लेते हुए दिग्विजय सिंह जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उनका आरोप है कि जब न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि इन यूनिट्स को लोकसभा के स्ट्रांग रूम में ही अगले 45 दिनों तक संरक्षित रखना है तब राजगढ़ के ही इन यूनिट्स को ही निर्वाचन आयोग ने कहीं और क्यों भेजा है। ये पूरी कार्यवाही किसके इशारे पर की जा रही है। इसकी जांच की जानी चाहिए और जिन अधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की है, उन दोषी अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। 

]]>
दिग्विजय- सनातन हिंदू धर्म पर गर्व है https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d/222958 Sun, 21 Apr 2019 06:29:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=222958 दिग्विजय ने कहा कि ‘हिन्दुत्व मेरी डिक्शनरी में ही नहीं है.’ हालांकि बाद में अपने इस बयान पर सफाई देते हुए दिग्विजय ने ट्वीट करके कहा कि मुझे सनातन हिंदू धर्म पर गर्व है. दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और कट्टर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खड़ा किया …]]>

दिग्विजय ने कहा कि ‘हिन्दुत्व मेरी डिक्शनरी में ही नहीं है.’ हालांकि बाद में अपने इस बयान पर सफाई देते हुए दिग्विजय ने ट्वीट करके कहा कि मुझे सनातन हिंदू धर्म पर गर्व है. दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और कट्टर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खड़ा किया है.

कांग्रेस नेता लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह

]]>
दिग्विजय- साध्वी प्रज्ञा का स्वागत करता हूं: भोपाल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be/222481 Fri, 19 Apr 2019 08:37:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=222481 बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह को मैदान में उतार दिया है. भोपाल का मुकाबला इसके बाद दिलचस्प हो गया है. अब दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के भोपाल सीट से चुनाव लड़ने पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने वीडियो के जरिए उनका स्वागत किया है. दिग्विजय सिंह  साध्वी …]]>

बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह को मैदान में उतार दिया है. भोपाल का मुकाबला इसके बाद दिलचस्प हो गया है. अब दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के भोपाल सीट से चुनाव लड़ने पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने वीडियो के जरिए उनका स्वागत किया है.

दिग्विजय सिंह  साध्वी प्रज्ञा सिंह

 

]]>
दिग्विजय के खिलाफ हो एफआईआर, CBI पहुंचे तीन मंत्री, https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%b0/51007 Thu, 04 May 2017 15:41:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=51007 गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग गुरुवार को सीबीआई के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दफ्तर पहुंचे। तीनों ने यहां डीआईजी सीबीआई तरुण गाबा से मुलाकात की और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे और आनंद राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने …]]>

गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग गुरुवार को सीबीआई के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दफ्तर पहुंचे। तीनों ने यहां डीआईजी सीबीआई तरुण गाबा से मुलाकात की और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे और आनंद राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर ज्ञापन दिया।

सीबीआई पहुंचे तीन मंत्री,

गौरतलब है कि सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दिग्विजय सिंह, प्रशांत पांडे और आनंद राय द्वारा दी गई पेन ड्राइव को फर्जी बताते हुए तीनों के खिलाफ कूटरचित षड्यंत्र रचने के मामले में कार्रवाई करने की बात कही थी। मीडिया में खबर के आने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री दोपहर करीब दो बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचे। ज्ञापन देकर उन्होंने झूठे सबूत तैयार कर व्यापमं मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फंसाने की कोशिश करने पर तीनों के खिलाफ धारा 120बी, भादवि की धारा 192, 195, 211, 465, 468 और 182 के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।

]]>
दिग्विजय ने दिया बड़ा बयान: अगले चुनाव से पहले युद्ध करवा सकते हैं मोदी https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/48244 Mon, 17 Apr 2017 08:33:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48244 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जनता से किए गए वादे पूरे करने में विफल रहे प्रधानमंत्री मोदी जनता की नाराजगी से बचने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्घ करा सकते हैं। उनका कहना है कि देश में जिस प्रकार का माहौल है उससे लग रहा है कि सरकार …]]>

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जनता से किए गए वादे पूरे करने में विफल रहे प्रधानमंत्री मोदी जनता की नाराजगी से बचने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्घ करा सकते हैं।दिग्विजय ने दिया बड़ा  बयान: अगले चुनाव से पहले युद्ध करवा सकते हैं मोदी

उनका कहना है कि देश में जिस प्रकार का माहौल है उससे लग रहा है कि सरकार हिंदू-मुसलमानों के बीच खाईं पैदा करेगी। वह पाकिस्तान से युद्घ की तैयारी जैसा माहौल बनाएगी ताकि चुनाव जीत जाएं।

पिता की गरीबी देख मन में ठानी और खड़ा कर दिया होटल कारोबार

निजी यात्रा पर जोधपुर आए दिग्विजय सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सुधर नहीं रही है। निवेश हो नहीं रहा है और छोटे व मध्यम व्यापार खत्म हो रहे हैं।

कालाधन वापस आया नहीं। लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये भी जमा नहीं हुए। इन सब को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है, जो चुनाव के समय भाजपा सरकार के खिलाफ वातावरण बनाएगी।

]]>