दस्तावेज चोरी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 08 May 2024 05:59:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दस्तावेज चोरी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भूतपूर्व मेजर के बैग से 1.06 लाख रुपये और दस्तावेज चोरी https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-1-06-%e0%a4%b2%e0%a4%be/557412 Wed, 08 May 2024 05:59:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=557412 सुखीराम ने बताया कि इसके बाद 1.06 लाख रुपये उसने बैग में डाल लिए और स्कूटी लेकर काठमंडी क्षेत्र स्थित कृष्णा अस्पताल में चला गया। इसके बाद वो कुर्सी पर बैग रखकर डाॅक्टर के पास अंदर कैबिन मे चला गया 10 मिनट बाद वो कैबिन से बाहर आया और इसके तुरंत बाद अपना बैग लेकर …]]>

सुखीराम ने बताया कि इसके बाद 1.06 लाख रुपये उसने बैग में डाल लिए और स्कूटी लेकर काठमंडी क्षेत्र स्थित कृष्णा अस्पताल में चला गया। इसके बाद वो कुर्सी पर बैग रखकर डाॅक्टर के पास अंदर कैबिन मे चला गया 10 मिनट बाद वो कैबिन से बाहर आया और इसके तुरंत बाद अपना बैग लेकर ईसीएच डिस्पेंशरी चला गया।

चरखी दादरी के रूदड़ोल निवासी एक भूतपूर्व मेजर के बैग से अज्ञात ने 1.06 लाख रुपये और कई दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित को शक है कि शहर के काठमंडी स्थित एक अस्पताल परिसर में चोर ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पूर्व मेजर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भूतपुर्व मेजर सुखीराम पुत्र सुभाषचंद ने बतया कि 7 मई को वो रूदड़ोल से स्कूटी लेकर दादरी स्थित पीएनबी में पेंशन लेने आया था। उसने चैक के जरिये अपने खाते से एक लाख निकलवा लिए जबकि 6 हजार रुपये उसके पास पहले से थे।

सुखीराम ने बताया कि इसके बाद 1.06 लाख रुपये उसने बैग में डाल लिए और स्कूटी लेकर काठमंडी क्षेत्र स्थित कृष्णा अस्पताल में चला गया। इसके बाद वो कुर्सी पर बैग रखकर डाॅक्टर के पास अंदर कैबिन मे चला गया 10 मिनट बाद वो कैबिन से बाहर आया और इसके तुरंत बाद अपना बैग लेकर ईसीएच डिस्पेंशरी चला गया। वहां जाकर उसने अपना बैग संभाला तो नकदी समेत अन्य दस्तावेज चोरी मिले। इसके बाद पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को सूचित किया।

बैग से ये दस्तावेज हुए चोरी
सुखीराम के बैग से चोर नकदी समेत दो चैक बुक, दो पास बुक, सीएसडी के दो कार्ड, ईसीएचएस मेडिकल के दो कार्ड, पैन कार्ड व एक डायरी चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से आरेपी का पता लगाकर उसे काबू करने व चोरी हुई नकदी समेत सामान बरामद करवाने की मांग की है।

]]>