दशहरे – Live Halchal

एमपी में बारिश का दौर जारी, दशहरे पर भी भीग सकता है प्रदेश
मध्यप्रदेश में जहां एक ओर मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और निम्न दबाव क्षेत्र के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।1 अक्टूबर से एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर रावण दहन समितियां तैयारियों में जुट गई हैं ताकि बारिश के चलते पुतलों को नुकसान न पहुंचे।

कई जिलों में हुई बारिश
रविवार को नरसिंहपुर में आधा इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। बैतूल, पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, सागर और सिवनी जैसे जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। नर्मदापुरम जिले के तवा डैम में भी जलस्तर बढ़ने के चलते इसके पांच गेट खोल दिए गए हैं।

12 जिलों से विदा हो चुका है मानसून
प्रदेश के 12 जिलों ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और शाजापुर से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों में भी मानसून लौटने लगा है। हालांकि नया सिस्टम बनने से इसकी पूरी विदाई की प्रक्रिया थोड़ी देर से पूरी हो सकती है।

गुना सबसे अधिक भीगा, ये जिले रहे सूखे
16 जून को प्रदेश में दस्तक देने वाले मानसून ने अब तक औसतन 45 इंच बारिश दी है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.2 इंच है। यानी अब तक प्रदेश में 122% बारिश हो चुकी है।अब तक सबसे ज्यादा बारिश गुना जिले में दर्ज की गई है यहां कुल 65.5 इंच पानी गिरा है। वहीं मंडला और रायसेन में 62 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। इसके विपरीत, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं।

भोपाल में दशहरे के बाद आरएसएस का पथ संचलन
भोपाल में इस बार विजयदशमी उत्सव के बाद आरएसएस का भव्य पथ संचलन होगा। 2 अक्टूबर से अलग-अलग जगह कार्यक्रम शुरू होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस बार विजयदशमी उत्सव के बाद राजधानी भोपाल में पथ संचलन का आयोजन करने जा रहा है। संघ से जुड़ी शाखाओं के स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे। संघ परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष दशहरे के मौके पर देशभर में पथ संचलन निकाले जाते हैं। इस बार भोपाल शहर में भी एक भव्य आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार, स्वयंसेवक गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च करेंगे और इसमें घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा है। पिछले पंद्रह दिनों से शाखाओं में अभ्यास सत्र चल रहे हैं। डफली दल और घोष वाद्ययंत्रों की टीमों को भी तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार पथ संचलन पहले से ज्यादा प्रभावी और आकर्षक होगा।

2 अक्टूबर से शुरू होंगे पथ संचलन
जानकारी के अनुसार पथ संचलन के कार्यक्रम अलग-अलग तारीख में होंगे। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। 12 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम हो सकता हैं। हालांकि कार्यक्रम की तारीख एक-दो दिन में तय होगी। बता दें राजधानी भोपाल में संघ की लगभग 280 शाखाएं सक्रिय हैं। इन शाखाओं में पिछले कुछ समय से नियमित अभ्यास हो रहा है। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे इसमें भाग ले रहे हैं। आयोजनकर्ताओं का दावा है कि शहरभर में उत्साह का माहौल है और लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।