दलित बस्ती में तलवारें ले जाकर मुस्लिमो ने बच्चियों के कपड़े फाड़े – Live Halchal

दलित बस्ती में तलवारें ले जाकर मुस्लिमो ने बच्चियों के कपड़े फाड़े, गालियां दी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय काले खाँ में हरिजन बस्ती में घुस कर मुस्लिम भीड़ द्वारा दलितों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के इस इलाके में सारा हंगामा शनिवार को एक दलित युवक और एक मुस्लिम लड़की के विवाह के बाद शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में फरमान (20), शाहरुख़ (23), हसन अली (21) और राजा (19) को अरेस्ट किया है।

सभी आरोपित पड़ोसी या आपस में संबंधी हैं। पुलिस का कहना है कि शादी की वजह से लड़की का परिवार उग्र हो गया और उसने पड़ोसियों और संबंधियों के साथ मिल कर दलित बस्ती में हमला बोल दिया। विवाहित जोड़ा फ़िलहाल गाजियाबाद में है। मुस्लिम भीड़ के हमले में कई लोगों को चोटें आईं हैं। ये घटना सुबह के 10-11 बजे हुई। CCTV फुटेज में आरोपित दलित बस्ती में घुस कर गमले और कूलर तोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। स्थानीय महिलाओं ने मीडिया को बताया कि गली में घुस कर लोगों की पिटाई की गई और जम कर तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस वाले मूकदर्शक बने देख रहे थे और मुस्लिम भीड़ धमकी दे रही थी कि तुम्हारी लड़कियों को उठा लेंगे। महिलाओं ने ये भी कहा कि आरोपितों ने पुलिस वालों को खरीद लिया है। आरोपितों के हाथ में तलवार थी। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें साथ लेकर चलें, वो आरोपितों से लड़ेंगी।

महिलाओं ने कहा कि, “हम जाने को तैयार हैं। हमारे घरों में बच्चों और महिलाओं को भी मारा गया है। पुलिस वाले उन्हें पकड़ ही नहीं रहे हैं। आरोपितों के हाथों में तलवार और चाकू थे। हमने बच्चों को बचाने के लिए छत पर चढ़ाया। लड़कियों को घर में छिपाया। जिस मुस्लिम लड़की से शादी हुई, उसे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने घर के भीतर घुस कर हमें मारा है। हमलावरों ने कहा कि इस बार तुम लोग होली नहीं खेलोगे, हम हिंदुओं के खून की होली खेलेंगे।” स्थानीय दलित महिलाओं ने कहा कि उनके घर के पुरुष काम पर जाएँगे या फिर बच्चे स्कूल जाएँगे तो फिर ये लोग उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही मुस्लिम भीड़ पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के भी आरोप लगे हैं। महिलाओं के मुताबिक, आरोपित कह रहे थे, “शौचालय साफ करने वालों के यहाँ हमारी लड़की नहीं जाएगी।” उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी लड़कियों को भी नहीं छोड़ और उनके कपड़े फाड़ दिए। उनके बाल पकड़ कर उन्हें मारा गया।

https://twitter.com/FDikhana/status/1373618142505693188?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1373618142505693188%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Fdelhi-muslim-mob-attacked-dalit-peoples-in-intercaste-marriage-case-sc103-nu764-ta764-1434224-1.html