दर्दनाक हादसा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 02 Mar 2026 11:17:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दर्दनाक हादसा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरबा में दर्दनाक हादसा: तेज वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर दूर गिरा शख्स https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a4/663731 Mon, 02 Mar 2026 11:17:31 +0000 https://livehalchal.com/?p=663731 सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास एक स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी मिली। युवक कुछ दूरी पर घायल हालत में पड़ा था दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की मौत हो गई। …]]>

सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास एक स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी मिली। युवक कुछ दूरी पर घायल हालत में पड़ा था

दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की मौत हो गई। वह दर्री सीएसईबी कॉलोनी का निवासी था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मुकेश कंवर के पिता जगदीश कंवर सीएसईबी कर्मचारी हैं। मुकेश अपनी ओला स्कूटी में दर्री कॉलोनी से कोरबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास यह दुर्घटना हुई। उसकी स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी हुई मिली।

युवक कुछ दूरी पर झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। राहगीरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना बताया। भारी वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं थीं।

सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को एनटीपीसी अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया। वहां विधिवत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

]]>
गुजरात: मोरबी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रही बच्ची की कार से कुचलकर मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95/662683 Tue, 24 Feb 2026 06:52:16 +0000 https://livehalchal.com/?p=662683 गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सड़क पर खेल रही दो साल की बच्ची की कार से कुचलकर मौत हो गई। गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर के …]]>

गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सड़क पर खेल रही दो साल की बच्ची की कार से कुचलकर मौत हो गई।

गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मोरबी जिले में अलाप रोड पर पटेलनगर सोसाइटी के पास यह हादसा हुआ। सोमवार, 23 फरवरी को सड़क पर खेल रही एक बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार से कुचलकर दो साल की बच्ची की मौत
मोरबी जिले में अलाप रोड के पास रहने वाली ये बच्ची सड़क के मोड़ पर खेल रही थी। तभी अचानक एक कार आ जाती है और उसका अगला पहिया धनश्री नाम की बच्ची को कुचल देता है।

कार ड्राइवर ने बच्ची को गाड़ी के आगे आता देख ब्रेक लगाए। गाड़ी के रुकने के साथ ही आस-पास से एक व्यक्ति बच्ची के पास आता है और उसे गोद में उठाता है।

बच्ची को कार के नीचे आता देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ड्राइवर से उनकी भिड़ंत हो गई। ड्राइवर की पहचान नीरवभाई महादेवभाई भोरानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

]]>
पटना में दर्दनाक हादसा, काम से घर लौट रहे 2 युवकों को बीच रास्ते यूं खींच ले गई मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be/625433 Fri, 01 Aug 2025 07:30:54 +0000 https://livehalchal.com/?p=625433 बिहार के पटना में गुरूवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं इस दर्दनाक घटना में दो युवकों की मौत हो गई। काम से घर लौट रहे थे दोनों युवकमिली जानकारी के अनुसार, घटना पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी पहाड़ी एनएच-30 के समीप की है। मृतक युवकों की पहचान 40 …]]>

बिहार के पटना में गुरूवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं इस दर्दनाक घटना में दो युवकों की मौत हो गई।

काम से घर लौट रहे थे दोनों युवक
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी पहाड़ी एनएच-30 के समीप की है। मृतक युवकों की पहचान 40 वर्षीय मुकेश कुमार और 25 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर काम से वापस घर लौट रहे थे।

इस दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हादसे की छानबीन जारी है।

]]>
बैतूल: बस को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%9f/621076 Fri, 04 Jul 2025 09:27:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=621076 बैतूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मुलताई में फोरलेन सड़क पर परमंडल के पास बैतूल की ओर जा रही बस को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर तत्काल …]]>

बैतूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मुलताई में फोरलेन सड़क पर परमंडल के पास बैतूल की ओर जा रही बस को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार लगभग 15 यात्री घायल हो गए।

घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल से सभी घायलों को मुलताई की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे नागपुर अच्छे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलताई की एन ए खान बस बैतूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान परमंडल चौराहे पर रोड क्रॉस करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सामने से क्षतिग्रस्त हो गए। वही कंटेनर चालक फरार। फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
हरियाणा में दर्दनाक हादसा: यमुनानगर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/609941 Tue, 15 Apr 2025 08:36:54 +0000 https://livehalchal.com/?p=609941 रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं। यमुनानगर के व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को …]]>

रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं।

यमुनानगर के व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई। जिससे डंपर ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं को बाइक पर ले जा रहा हलवाई हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। थाना व्यासपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक महिलाएं खंड छछरौली के गांव ललहाड़ी की रहने वाली हैं। वह दोनों शादी समारोह में रोटी बनाने का काम करती हैं। उनके गांव का ही व्यक्ति हलवाई का काम करता है। दोनों महिलाएं हलवाई के साथ उसकी बाइक पर आज सुबह रणजीतपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में जा रही थी। जैसे ही तीनों संधाय गांव के नजदीक पहुंची तो बिलासपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्क्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक नहीं लगे और दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रहे किसी राहगीर ने बताया कि तीनों ललहाड़ी गांव के रहने वाले हैं। सूचना पात ही थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।

दिनरात चलते हैं सड़क से ओवरलोड डंपर
रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं। यहां तक की जब यह डंपर किसी बाजार व आबादी के बीच से गुजरते हैं तो वहां भी वाहनों की स्पीड नहीं करते। जिससे अक्सर हादसे हाेते रहते हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के चलते हैं। इनके चालक नंबर प्लेटों पर मिट्टी या काला तेल लगाकर रखते हैं ताकि हादसा होने पर कोई इनका नंबर न पढ़ सकते।

]]>