दमकती त्वचा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 10 Jun 2019 07:32:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दमकती त्वचा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गर्मियों में दमकती त्वचा के लिए करें ये उपाय, जानिए कैसे https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a4%be/243805 Mon, 10 Jun 2019 07:32:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=243805 गर्मियों में कील, मुंहासे, फुंसियां, झाइयां, टैनिंग और रूखी बेजान त्वचा से आमतौर पर सभी लोग परेशान होते हैं। इसकी मुख्य वजह है- तेज धूप, गर्म हवाएं और जीवनशैली। हम क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे रहते हैं, यह सब हमारे चेहरे पर झलकता है। उपयुक्त मात्रा में पानी न पीना, अधिक मात्रा में …]]>

गर्मियों में कील, मुंहासे, फुंसियां, झाइयां, टैनिंग और रूखी बेजान त्वचा से आमतौर पर सभी लोग परेशान होते हैं। इसकी मुख्य वजह है- तेज धूप, गर्म हवाएं और जीवनशैली। हम क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे रहते हैं, यह सब हमारे चेहरे पर झलकता है। उपयुक्त मात्रा में पानी न पीना, अधिक मात्रा में जंक फूड खाना और त्वचा की साफ सफाई को नजरअंदाज करना- यह सभी चीजें चेहरे से रौनक छीन लेती हैं। जीवन में कुछ सरल बदलाव करके चेहरे पर चमक और कांति कायम रख सकते हैं।

 

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा साफ और दमकती हुई दिखे, तो आपको जीवनशैली और खास तौर पर आपके खाने की आदतों को भी वैसा ही होना चाहिए। इन सरल नियमों का पालन कर आप अपनी त्वचा की सेहत गर्मियों में भी बरकरार रख सकते हैं : पानी से दोस्ती कीजिए-  अधिक तापमान और ज्यादा समय बाहर बिताने के कारण हमारे शरीर में ‘डिहाइड्रेशन’ यानी पानी की मात्रा कम हो जाती है। इससे न केवल सिरदर्द व चक्कर आते हैं, बल्कि त्वचा की चमक भी मध्यम हो जाती है।  आपको चाहिए काम से काम दस गिलास सादा पानी रोज पिएं। यदि आप चाय या कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय पीते हैं तो इस से तीन गुना अधिक मात्रा में आपको सादा पानी पीना चाहिए।

मेकअप के साथ कभी न सोएं-   गर्मियों में मेकअप उतारे बिना आप कभी न सोएं। इसका पालन न करने की वजह से त्वचा की ऊपरी सतह पर गन्दगी की एक परत सी जमने लगती है। यही परत वास्तव में मुहासों का सबसे बड़ा कारण बनती है। इस से झाइयां और ‘पिगमेंटेशन’ यानी त्वचा का रंग बेरंग होने जैसी समस्याएं भी होती हैं। यदि आप मेकअप लगाते हैं तो रात में सोने से पहले उसे जरूर उतार दें। 

मॉइस्चराइज करना न भूलें-  त्वचा को मॉइस्चराज्ड या नम रखने की अहमियत को नजरअंदाज न करें। आपकी त्वचा जितनी सूखी और बेजान होगी, वह उतनी ही पर्यावरण द्वारा किए गए नुकसान को झेल नहीं पाएगी। प्रदूषण और सूरज की तेज किरणों का सबसे बुरा असर सूखी त्वचा पर ही होता हैं। ऐसे में सनस्क्रीन को भी बिलकुल न भूलें। 

]]>