दबंग 3 के लिए सलमान ने … – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 03 Jul 2019 09:18:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg दबंग 3 के लिए सलमान ने … – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 घटाया सात किलो वजन , दबंग 3 के लिए सलमान ने … https://livehalchal.com/%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97-3-%e0%a4%95%e0%a5%87/251215 Wed, 03 Jul 2019 09:18:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=251215 बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ के जरिए सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के रूप में वापसी करने वाले हैं. इसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं और इन दिनों शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इस मूवी में उनके किरदार का पास्ट भी दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान का अलग लुक …]]>

बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ के जरिए सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के रूप में वापसी करने वाले हैं. इसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं और इन दिनों शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इस मूवी में उनके किरदार का पास्ट भी दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान का अलग लुक देखने को मिलेगा. बदले हुए लुक को दर्शाने के लिए वो खूब पसीना बहा रहे हैं जिसे आप भी यहां देख सकते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो इस लुक को पाने के लिए भाईजान काफी मेहनत कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सलमान के किरदार चुलबुल पांडे के किरदार की लाइफ के उस हिस्से को भी फिल्म में दिखाया जाएगा जब वह पुलिस में भर्ती नहीं हुआ था. हैरानी की बात ये है कि इसके लुक में फिट होने के लिए सलमान सात किलो वजन कम करने वाले हैं. यही वजह है कि वह इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. अपने पुराने लुक को एकदम सटीक बनाना चाहते हैं.

बता दें, सलमान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनका शर्टलेस अवतार देखने को मिला. जिम में ली गई इस तस्वीर में सलमान की टोन्ड और फिट बॉडी देखी जा सकती है. ‘दबंग 3’ इस साल दिसंबर महीने में 20 तारीख को रिलीज होगी. इसमें सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी फिर से अपने किरदार जीते नजर आएंगे.वहीं फैंस भाईजान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. 

]]>