दक्षिण अफ्रीका – Live Halchal

बिजली गिरने के कारण रद्द हुआ क्रिकेट मैच
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट लीग एसए-20 में पार्ल रॉयल्स और जाबर्ग सुपरकिंग्स (जेएसके) के बीच जारी मुकाबला आसमान में बिजली चमकने से रद हो गया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले रॉयल्स के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरने से पहले यह घटना हुई।

मुकाबले में रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जेएसके के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने जेम्स विंस के साथ आक्रामक शुरुआत करते हुए 7.3 ओवर में ही 73 रनों की साझेदारी कर ली। हालांकि रॉयल्स ने शानदार वापसी करते जेएसके टीम को छह विकेटपर 187 रन पर रोक दिया।

ब्रेक में लगा झटका

रॉयल्स लक्ष्य का पीछा करते उससे पहले ब्रेक में ही खराब मौसम के चलते इस मैच को रद करना पड़ा। इससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिले और जेएसके ने लीग की अंक तालिका में 17 अंकों के साथ सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं रॉयल्स टीम 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी रही। भारत का भी एक मैच बिजली कड़कने के कारण बाधित हुआ था।

भारत का मैच भी रहा था बाधित

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम के बीच अंडर-19 वनडे मैच के दौरान भी बिजली गिरने की घटना के चलते मुकाबलों को बीच में ही रोकना पड़ा था।

नकली वीजा के साथ पहुंचे 16 बांग्लादेशी नागरिकों को दक्षिण अफ्रीका ने पकड़ा
दक्षिण अफ्रीका के ओआर टैम्बो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को नकली वीजा के साथ पकड़ा गया। बॉर्डर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने संदिग्ध हरकतों के चलते इन्हें रोका। जांच में वीजा नकली पाए गए और मानव तस्करी की आशंका जताई गई।

दक्षिण अफ्रीका के ओआर टैम्बो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा हुआ है। एथियोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट से आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को नकली वीजा के साथ पकड़ा गया है।

ये सभी पुरुष हैं और इन्हें जल्द ही देश से बाहर किया जाएगा। बॉर्डर मैनेजमेंट अथॉरिटी (बीएमए) के अधिकारियों ने इनकी संदिग्ध हरकतों पर नजर रखी और इन्हें रोक लिया है।

कैसे पकड़े गए ये लोग?

अधिकारियों को पहले से ही यात्रियों की जानकारी का विश्लेषण करके इनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चेक के दौरान ये लोग दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बीच घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे थे। बीएमए के अधिकारियों की नजर इन पर पड़ी और इन्हें लाइन से अलग कर दिया गया।

फिर बॉर्डर लॉ एनफोर्समेंट ऑफिस में गहन जांच की गई। जांच में पता चला कि इनके पास मौजूद वीजा पूरी तरह नकली हैं। इनके यात्रा करने के बताए कारण भी वैध नहीं लगे, जिससे मानव तस्करी की आशंका पैदा हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि ऐसे गिरोह अक्सर दक्षिण अफ्रीका को ट्रांजिट पॉइंट बनाते हैं। ये लोग पड़ोसी देशों में जाते हैं और फिर अवैध तरीके से वापस दक्षिण अफ्रीका में घुसते हैं।

अब सख्ती से की जा रही जांच

बीएमए अब यात्रियों की पहले से जानकारी, व्यवहार की प्रोफाइलिंग और मौके पर सख्ती जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। इससे दक्षिण अफ्रीका को अपराधी नेटवर्क के लिए रास्ता बनने से रोका जा रहा है।

इन अवैध यात्रियों को लाने वाली एयरलाइन पर भी सख्त कार्रवाई होगी। हर यात्री के लिए 15,000 रैंड का जुर्माना लगेगा। साथ ही, इन बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का पूरा खर्च भी एयरलाइन को ही उठाना पड़ेगा। नियम के मुताबिक, एयरलाइन को उड़ान भरने से पहले यात्रियों के दस्तावेजों की सच्चाई जांचनी होती है।

लंबे समय से चल रही चिंता

दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय से यह चिंता बनी हुई है कि बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों से लोग अवैध तरीके से आते हैं। इसमें स्थानीय एजेंट होम अफेयर्स विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नकली दस्तावेज बनवाते हैं, यहां तक कि दक्षिण अफ्रीकी पासपोर्ट भी। कुछ अफ्रीकी देशों जैसे सोमालिया और इथियोपिया से भी ऐसे मामले सामने आते हैं।

देश को तीसरे देशों में शरण मांगने के लिए ट्रांजिट पॉइंट बनाए जाने की भी शिकायतें हैं। अनुमान है कि दक्षिण अफ्रीका में 3.5 लाख से ज्यादा बांग्लादेश मूल के लोग रहते हैं।

ज्यादातर ने नेल्सन मंडेला के चुने जाने के बाद राजनीतिक शरण मांगी थी। उससे पहले अपार्थीड के समय बांग्लादेश ने अपने नागरिकों को दक्षिण अफ्रीका जाने पर रोक लगाई हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन हिंदू मंदिर गिरा, भारतीय मूल के व्यक्ति समेत 4 की मौत
दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन हिंदू मंदिर गिर गया, जिसमें भारतीय मूल के एक व्यक्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंदिर निर्माण के दौरान हुई। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका से एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंज़िला हिंदू मंदिर धराशायी हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 52 साल के भारतीय मूल का व्यक्ति भी शामिल है।

दरअसल, ईथेक्विनी के उत्तर में रेडक्लिफ में एक खड़ी पहाड़ी पर बने न्यू अहोबिलम टेम्पल ऑफ प्रोटेक्शन का शुक्रवार को विस्तार किया जा रहा था, इसी दौरान इमारत का हिस्सा ढह गया।

कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मलबे में कितने मजदूर दबे हुए हैं इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। शुक्रवार को दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, शनिवार को दो और लोगों के शव बचावकर्मियों को मिले, जिसके बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य रोक दी गई है।

भारतीय मूल के व्यक्ति की भी हुई मौत

स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि चार मृतकों में से एक की पहचान विक्की जयराज पांडे के रूप में हुई है, जो मंदिर ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव सदस्य और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के मैनेजर थे।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मृतक विक्की जयराज पांडे लगभग दो साल पहले मंदिर बनने के बाद से ही इसके डेवलपमेंट में गहराई से शामिल थे। मंदिर से जुड़ी चैरिटी संस्था, फूड फॉर लव के डायरेक्टर सनवीर महाराज ने भी कन्फर्म किया कि पांडे मरने वालों में से थे।

गुफा की तरह डिजाइन किया गया मंदिर

गौरतलब है कि मंदिर को एक गुफा के तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें भारत से लाए गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। इसे बनाने वाले परिवार ने दावा किया था कि इसमें दुनिया के सबसे बड़े देवताओं में से एक भगवान नृसिंहदेव की मूर्ति होगी।

वहीं, ईथेक्विनी नगरपालिका ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए किसी भी बिल्डिंग प्लान को मंजूरी नहीं दी गई थी, जिससे पता चल रहा है कि यह निर्माण गैरकानूनी था। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती बचाव की कोशिशें फंसे हुए लोगों में से एक के सेलफोन कॉल से गाइड की गईं, लेकिन शुक्रवार देर शाम बातचीत बंद हो गई।

नामीबिया ने टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास
नामीबिया ने शनिवार को रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को अंतिम गेंद में चार विकेट से हराकर आईसीसी के पूर्ण सदस्य के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। नामीबिया ने अपने घरेलू मैदान नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने अपनी पारी की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। टीम ने छह विकेट पर 138 रन बनाए और जीत के बाद एक ‘लैप ऑफ ऑनर’ भी हुआ।

आईसीसी एसोसिएट सदस्य नामीबिया ने इस टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी प्रारूप में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था, लेकिन शनिवार को डोनोवन फरेरा की अगुआई वाली दूसरी दर्जे की दक्षिण अफ्रीका टीम को हराकर उनका सपना साकार हो गया।

एडेन मार्करम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका की मुख्य टीम वर्तमान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान में है जिसके बाद छह सफेद गेंद के मैच खेले जाएंगे। शीर्ष क्रम में क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 68 रन हो गया। अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे जेसन स्मिथ ने 31 गेंदों में 30 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को कुछ सम्मानजनक बनाया।

नामीबिया के 27 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस लक्ष्य के जवाब में नामीबिया का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और घरेलू टीम ने 66 रन तक चार विकेट खो दिए थे। हालांकि उनके अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जेन एडवर्ड ग्रीन ने 23 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। वह अपना 72वां टी20 मैच खेल रहे थे।

रूबेन ट्रम्पेलमैन ने आठ गेंद में 11 रन बनाकर घरेलू टीम को पारी की आखिरी गेंद पर छह विकेट पर 138 रन के स्कोर तक पहुंचाकर ऐतिहासिक जीत दिलाई। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस पहली बार घरेलू जमीं पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर बेहद खुश थे।

सिरिल रामफोसा फिर बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना गया है। यह जानकारी अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने साझा की है। नेशनल असेंबली की पहली बैठक में रामफोसा को राष्ट्रपति चुना गया है। सिरिल रामफोसा अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें कुल 282 वोट मिले।

सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना गया है। दक्षिण अफ्रीकी संसद ने शुक्रवार को 7वीं संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक में सिरिल रामफोसा को राष्ट्रपति चुना है। रामफोसा अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद मदुमसेनी एनटुली ने राष्ट्रपति पद के लिए रामफोसा के नाम का प्रस्ताव रखा और मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया के दौरान इंकाथा फ्रीडम पार्टी के नेता और सांसद वेलेंकोसिनी हलाबिसा ने समर्थन किया।

अफ्रीकी कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत

अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि गठबंधन सरकार बनाने और दो सप्ताह पहले चुनाव में पार्टी को 30 साल बाद बहुमत नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्य विपक्षी दल और अन्य दलों के साथ उसकी व्यापक सहमति बन गई है।

रामफोसा को मिले 282 वोट

दक्षिण अफ्रीका में लोगों ने 29 मई को मतदान किया। 399 मतपत्रों की गिनती की गई। इनमें 12 अवैध मतपत्र मिले थे। दक्षिण अफ्रीका की समाचार एजेंसी के मुताबिक रामफोसा को 283 वोट मिले। वहीं आर्थिक स्वतंत्रता सेनानियों के नेता जूलियस मालेमा को केवल 44 वोट मिले।

कब-कब रामफोसा ने ली शपथ?

दक्षिण अफ्रीका समाचार एजेंसी के मुताबिक रामफोसा ने पहली बार 15 फरवरी 2018 और इसके बाद 22 मई 2019 को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। बता दें कि 1994 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनाव के बाद से अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक ताकत रही है।

अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि माननीय मटामेला सिरिल रामफोसा को आज रात केपटाउन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 7वीं डेमोक्रेटिक संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक में दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है।