थमने का नाम नहीं लें रहा हैं मौत का आकड़ा – Live Halchal

थमने का नाम नहीं लें रहा हैं मौत का आकड़ा, 24 घंटे में रिकॉर्ड 4529 कोरोना मरीजों की गई जान…
भारत में कोरोना महामारी का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 4529 कोरोना मरीजों की जान गई है. जो एक दिन में भारत में कोविड-19 (Covid-19) से मरने वालों का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. हालांकि, कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को लेकर पिछले 3 दिनों से राहत की खबर है. देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा तीन लाख से नीचे है. एक तरफ जहां कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) में इजाफा हो रहा है, तो वहीं मौतों का रिकॉर्ड तोड़ते आंकड़े चिंताजनक हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.67 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं. जबकि 4529 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, इस दौरान 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. भारत में बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ा है लेकिन मौतों की संख्या में गिरावट नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार (19 मई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े….

पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस-  2,67,334

पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए  – 3,89,851

बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 4529

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,54,96,330

देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,19,86,363

देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 2,83,248

भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 32,26,719

कुल वैक्सीनेशन – 18,58,09,302

दिल्ली में केस कम लेकिन मौतों का आंकड़ा चिंताजनक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से नए कोरोना केसों की संख्या घटी है. 24 घंटे में बुधवार को कोरोना के 4,482 नए केस सामने आए हैं. जो 5 अप्रैल के बाद नए मरीजों की सबसे कम संख्या है. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही है, अब यह गिरकर 7% से नीचे आ गई है. हालांकि, मरीजों की मौत सरकार के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है. बुधवार को एक दिन में दिल्ली में 265 मरीजों ने दम तोड़ा है.

यूपी में घटे कोरोना के एक्टिव केस

यूपी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. राज्य में 24 घंटे में 8737 नए संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 255 लोगों की मौत हुई है. यूपी में एक्टिव केस में भी 56 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि रिकवरी दर 90.60 प्रतिशत पहुंच गया है. अब पॉजिटिविटी दर 3.2 प्रतिशत है. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शादी समारोह के लिए नया आदेश जारी कर दिया है. सरकार के निर्देश के मुताबिक अब बंद या खुले स्थानों पर समारोहों में एक समय में अधिकतम 25 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी. कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करना होगा. नियमों का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी आयोजको पर होगी. नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.