त्योहारी सीजन – Live Halchal

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, आलू-प्याज और सब्जियों ने बिगाड़ी गेम!
निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए त्योहारों का आनंद महंगा होता जा रहा है, क्योंकि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। त्योहार के दौरान कमाई का अधिक हिस्सा खाने-पीने पर ही खर्च हो जा रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण, कई लोग आवश्यक सामान की खरीदारी को टाल रहे हैं, जिसका असर फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) पर भी पड़ सकता है।

त्योहारों के दौरान आमतौर पर आलू, प्याज, टमाटर, घी और तेल जैसी वस्तुओं का अधिक इस्तेमाल होता है लेकिन इनकी कीमतें पिछले साल की तुलना में 10% से अधिक बढ़ चुकी हैं। सब्जियों की कीमतें तो 36% तक ऊंची हो गई हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 9.24% तक पहुंच गई है, जो पिछले साल सितंबर की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। अगस्त में यह दर 5.66% थी।

महंगाई से उपभोक्ता परेशान

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में खाद्य तेल की खुदरा कीमतों में वर्ष 2022 अक्टूबर की तुलना में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इस साल सितंबर में खाद्य तेल की कीमतें 2.5 प्रतिशत बढ़ी हुई है। दाल की कीमतें लगातार बढ़ रही है और पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। दाल के दाम में पिछले साल अक्टूबर में ही 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।

जानकारों का कहना है कि देश में 60 प्रतिशत से अधिक लोग प्रतिमाह सिर्फ 10-30 हजार रुपए तक कमाते हैं। ऐसे में त्योहार के दौरान उनकी कमाई का अधिक हिस्सा खाने-पीने पर ही खर्च हो जा रहा है।

प्याज की थोक कीमतें: 2000 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि

सरकारी साइट AGMARKNET के अनुसार, इस साल प्याज की थोक कीमतें पिछले साल की तुलना में 2000 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई हैं। आलू की थोक कीमत में 400 रुपए और टमाटर की कीमत में 5600 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा, दालों की थोक कीमतों में भी पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इस साल अक्टूबर में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न प्रकार के गेहूं की औसत थोक कीमतों में अक्टूबर में 11-17% की बढ़ोतरी देखी जा रही है। त्योहारों के दौरान सरसों का तेल और घी का भी अधिक इस्तेमाल होता है और इन दोनों की कीमतें भी ऊंची बनी हुई हैं।

दिल्ली: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर उमडी यात्रियों की भीड़
त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई अपने घर की ओर चल पड़ा है। दिल्ली से लेकर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद तक के बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं हैं। इसके बावजूद सारी तैयारियां फीकी नजर आईं। ट्रेन में सीट के लिए यात्री मारा मारी करते नजर आए। जनरल डिब्बों में हालात बद से बदतर दिखे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दिवाली के बाद छठ पर्व मनाने घर जाने वाले लोगों को भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। रेलवे ने छठ को लेकर विशेष प्रबंधन के तौर पर स्पेशल ट्रेन चलाई लेकिन भीड़ के सामने सारी तैयारी फीकी दिख रही हैं। त्योहार में शरीक होने के लिए जाने का उत्साह लोगों में इतना है कि वह किसी तरह ट्रेन में सफर करने के लिए तैयार है।

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 04650 अमृतसर से दरभंगा के लिए 16 नवंबर को चलाने का एलान किया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 04640 श्रीमाता वैष्णो देवी से कटिहार के लिए 15 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-पटना और नई दिल्ली-सहरसा जंक्शन के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 02248 आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए 16 और 18 नवंबर को देर रात 12:30 बजे चलेगी। एक अन्य ट्रेन 04016 नई दिल्ली से सहरसा के लिए 12, 15, 18 और 21 नवंबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

छठ पर गोरखपुर तक के लिए चलेगी स्पेशल सेवा
छठ पूजा के मौके पर नोएडा के सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो से गोरखपुर तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। बुधवार से 24 घंटे के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। परिवहन निगम की तरफ से सभी रूटों पर 20 नवंबर तक बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की गई है। छठ के अवसर पर मोरना डिपो से गोरखपुर तक स्पेशल बसें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर निगम बसों की संख्या बढ़ा देगा। डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि निगम की तरफ से अयोध्या व लखनऊ के रूट पर भी बसे चलाई जा रहीं हैं। दीपावली पर्व के मौके पर रोडवेज बसों से पिछले पांच दिनों में करीब दो लाख लोगों ने विभिन्न रूटों पर आवाजाही की है। नोएडा डिपो से 180 बसें मेरठ, आगरा, अलीगढ़, हरिद्वार, कासगंज, बदायूं और मथुरा सहित करीब बीस रूटों पर चलाईं जाती हैं।

त्योहारी सीजन में मावा, दूध और मिठाई में मिलावट कर रहे मिलावटखोर
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मिलावट बढ़ जाती है। खासकर दिवाली के मौके पर मिठाइयों में। मिलावटी मिठाई, दूध, मावा या अन्य खाद्य पदार्थ आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। एफएसडीए कार्रवाई कर रहा है, लेकिन उसकी रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। ऐसे में या तो घर पर ही मिलावट की पहचान कर लें, या फिर अपने भरोसेमंद दुकानदार से ही खाद्य पदार्थ खरीदें।

जांचें मावे की मिलावट
शुद्ध मावा कठोर होता है। मावा में आयोडीन सॉल्यूशन डालें, अगर मावे में मिलावट होगी तो उसका रंग बैंगनी हो जाएगा। आयोडीन सॉल्यूशन केमिस्ट के यहां मिल जाता है।

करें मिलावटी मिठाई की पहचान
मिठाई को गर्म पानी में डालें, इसके बाद आयोडीन को मिठाई वाले कटोरे में डाल दें। अगर मिठाई घुलकर रंग बदलती है तो मिठाई मिलावटी है। अगर रंग पहले जैसा रहता है तो मिठाई ठीक है।

जांचें दूध-दही में मिलावट
दूध में पानी-दूध की एक बूंद को चिकने या चमकदार तिरछी सतह पर डालने से शुद्ध दूध की बूंद धीरे-धीरे आगे बढ़कर पीछे एक सफेद निशान छोड़कर बहती है, जबकि पानी मिला दूध तेजी से बिना निशान छोड़े बहेगा।

दूध में स्टार्च
टिंक्चर आयोडीन की कुछ बूंदें मिलाने पर स्टार्च युक्त दूध में नीला रंग आ जाता है। टिंक्चर आयोडीन दवा दुकान से आसानी से मिल जाती है।

दूध में यूरिया
दूध में यूरिया की जांच के लिए एक परखनली में थोड़ा दूध लेकर उसमें आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाकर हिलाएं, फिर इसे पांच मिनट के लिए रख दें, इसके बाद इसमें एक लाल लिटमस पेपर डुबाने पर पेपर का रंग लाल से नीला हो जाए तो दूध में यूरिया की मिलावट मानी जाती है। लाल लिटमस पेपर स्टेशनरी की दुकान से मिल जाता है।

दूध में वनस्पति
तीन से पांच मिली लीटर दूध एक परखनली में लेकर उसमें दस बूंद हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं एक चम्मच चीनी मिलाने पर पांच मिनट बाद लाल रंग दिखाई देने लगे तो दूध में वनस्पति की मिलावट होती है।

दही की ऐसे करें जांच
दही में मिलावट हो तो एक चम्मच दही परखनली में लेकर 10 बूंद हाड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर हिलाएं, अगर इसका रंग लाल हो जाता है तो दही में वनस्पति की मिलावट होती है।

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल- एक प्रमुख अकार्बनिक अमल है। हाइड्रोजन क्लोराइड गैस के जलीय विलयन को ही हाइड्रोक्लोरिक अमल कहते हैं। यह केमिस्ट के यहां मिल जाता है।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें
एफएसडीए की अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। लोग भी खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधान रहें। ज़रूरी हो तो उसे परख लें, उसके बाद ही सेवन करें।