तो सिलबट्टे से ले ली जान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 05 Apr 2020 10:36:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तो सिलबट्टे से ले ली जान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पति को हुआ पत्नी के चरित्र पर शक, तो सिलबट्टे से ले ली जान https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/334498 Sun, 05 Apr 2020 10:36:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=334498 आजकल आने वाले अपराध के मामले बड़े ही खौफनाक होते जा रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह हरियाणा के गुरुग्राम का है. जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस मामले में बताया गया है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी आत्महत्या …]]>

आजकल आने वाले अपराध के मामले बड़े ही खौफनाक होते जा रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह हरियाणा के गुरुग्राम का है. जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस मामले में बताया गया है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली. जी दरअसल, गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इस बात के कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. एक दिन झगड़े के चलते ही पति ने सिलबट्टे से पत्नी की हत्या कर दी.

इस वारदात के बाद उसे कुछ समझ नहीं आया और उसने सुसाइड नोट लिखकर बाथरूम के अंदर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. मिली खबर के अनुसार वारदात से पहले आरोपी पति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था. बीते शुक्रवार शाम को सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया. जी दरअसल, शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम गढ़ी हरसरू गांव पहुंची. उसके बाद पुलिस को मृतक दंपति की 14 वर्षीय बेटी ने बताया की मूलरूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी पिता प्रमोद कुमार (32) पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे. वह पिछले कई साल से खुद के मकान में रहते हैं.

इस मामले में मिली खबर के अनुसार 14 साल की बेटी ने कहा कि, बीते कई दिनों से लॉकडाउन के कारण उनके पिता घर पर ही थे. इसी के साथ बेटी ने बताया कि उनके पिता को मां के चरित्र पर संदेह रहता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था. आगे पुलिस से बातचीत में बेटी ने बताया, ‘शुक्रवार दोपहर को मां और पिता में झगड़ा हुआ. पिता ने मुझे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद बाहर पड़े सिलबट्टे से मां के सिर पर वार किया, जिससे वह जख्मी हालत में जमीन पर गिर गई. इसके बाद पिता ने बाथरूम में जाकर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली.’

]]>