तो ये खून में आयरन की कमी के है लक्षण… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 23 Jul 2017 10:39:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तो ये खून में आयरन की कमी के है लक्षण… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये खून में आयरन की कमी के है लक्षण… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9/65849 Sun, 23 Jul 2017 10:39:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=65849 NEW DELHI: हमारे शरीर के लिए Iron तत्व बेहद जरूरी माना जाता है। क्योंकि इससे ही ऑक्सीजन फेफड़ों से होकर शरीर के अन्य अंगो तक पहुंचती है।लेकिन अगर खून में Iron की कमी हो जाती है तो हीमोग्लोबिन ठीक से बन नहीं पाता है जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक तरह से …]]>

NEW DELHI: हमारे शरीर के लिए Iron तत्व बेहद जरूरी माना जाता है। क्योंकि इससे ही ऑक्सीजन फेफड़ों से होकर शरीर के अन्य अंगो तक पहुंचती है।अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये खून में आयरन की कमी के है लक्षण...लेकिन अगर खून में Iron की कमी हो जाती है तो हीमोग्लोबिन ठीक से बन नहीं पाता है जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक तरह से नहीं हो पाता है।

आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो बताते हैं कि आपके शरीर में लौह तत्व की कमी है।

खून में आयरन की कमी –

1 – थकान महसूस होना

ज्यादातर महिलाएं लौह तत्व की कमी को नजरअंदाज कर देती हैं। उन्हें लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ उनके शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है। लेकिन अगर आप घर या फिर दफ्तर में थोड़ा सा काम कर के भी थका हुआ महसूस करती हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय अपने खून का टेस्ट कराएं।

2 – सांस का फूलना

अगर सीढ़ियां चढ़ते हुए या रोजमर्रा के काम करते हुए आपकी सांस फूलने लगती है तो यह आयरन की कमी की ओर इशारा करता है। पुरुषों में सामान्य हीमोग्लोबिन 13.5 से 17.5 ग्राम और महिलाओं में 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति डीएल होता है।

3 – घबराहट महसूस होना

शरीर में iron तत्व की कमी से होनेवाली ऑक्सीजन की कमी के कारण घबराहट महसूस होने लगती है। ऐसे में आयरन की गोलियों का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन इसके साथ संतरे का रस पीना चाहिए क्योंकि विटामिन सी के बिना आयरन का खून में मिलना मुश्किल होता है।

]]>