तो पाकिस्तान का सफाया निश्चित हो… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 11 Apr 2017 11:49:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तो पाकिस्तान का सफाया निश्चित हो… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘अगर कुलभूषण को फांसी हुई, तो पाकिस्तान का सफाया निश्चित हो… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%a4/47389 Tue, 11 Apr 2017 11:45:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47389 नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वामी ने कहा कि यदि पाकिस्तान में जाधव को फांसी दी जाती है तो भारत को भी बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश …]]>

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

स्वामी ने कहा कि यदि पाकिस्तान में जाधव को फांसी दी जाती है तो भारत को भी बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश घोषित करके जवाब देना चाहिए।

‘अगर कुलभूषण को फांसी हुई, तो बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित करे भारत’

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उचित बातचीत, राजनयिक स्तर पर चर्चा या अपील के बारे में बोलने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाधव को फांसी सजा सुनाकर बलूचिस्तान में समस्याएं पैदा करना चाहता है। भारत को अब बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश घोषित करना चाहिए। दिल्ली में पर्याप्त बलूची निर्वासन रहते हैं, जिन्हें सरकार बनाने के लिए कहा जा सकता है। स्वामी ने कहा कि इस प्रकार से पाकिस्तान को चार टुकड़ों बांटना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है, वह अपनी रवैया को नहीं बदलेगा। भारत एक सभ्य तरीके से इस्लामाबाद से नहीं निपट सकता।

इससे पहले भी भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यदि कुलभूषण जाधव को फांसी दी जाती है तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ की तैयारी करनी चाहिए और उसे इसके बुरे अंजाम की चेतावनी देनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी करनी चाहिए। आज, हमें चेतावनी देनी चाहिए कि यदि जाधव को फांसी दी गई तो इसके बुरे अंजाम होंगे। उन्होंने कहा कि भारत को यह ‘गलत अवधारणा’ छोड़ देनी चाहिए कि देश में हिंदू – मुसलमान एकता के लिए भारत-पाकिस्तान मैत्री जरूरी है।

पाकिस्तान में जासूसी एवं विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर जाधव की फांसी को पाक सेना प्रमुख द्वारा मंजूरी दिए जाने की प्रतिक्रिया में स्वामी की टिप्पणी आई है। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को ‘जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों’ में दोषी पाये जाने के बाद उसे मौत की सजा सुनायी है। भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे ‘‘पूर्व नियोजित हत्या’’ का मामला बताकर पाकिस्तान को आगाह किया है।

]]>