तो ज़रूर जाएं अंडमान आइलैंड्स… – Live Halchal

छुट्टियों में है घूमने का प्लान, तो ज़रूर जाएं अंडमान आइलैंड्स…
साल के और एक दशक के ख़त्म होने के साथ समय आ गया कुछ मज़ेदार करने का। वहीं, सर्दियों की भी शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में ट्रॉपिकल जगहों पर जाने से बेहतर और क्या होगा। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही सोच है तो क्यों न मन बनाएं अंडमान आइलैंड जाने का? भारत के इस 572 द्वीपों के स्मूह से बेहतर इस वक्त और कोई जगह नहीं हो सकती। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें खुला आसमान और समुद्र के किनारे पसंद हैं।

अंडमान आइलैंड में वॉटरस्पोर्ट्स, खूबसूरत घूमने की जगहें, समुद्र के किनारे, मैनग्रोव, अछूती प्रकृति और वह हर चीज़ जो आपके दिल को छू जाएगी।

कैसे पहुंचे अंडमान आइलैंड्स?

दिल्ली और मुंबई से आपको अंडमान और निकोबार आइलैंड्स की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के लिए कई कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल जाएंगी। हालांकि, ये एक बजट ट्रिप के लिए काफी महंगी साबित हो सकती है। इसकी वजह ये है कि दिल्ली या मुंबई से पोर्ट ब्लेयर की दूरी करीब 2000 किमी है, जिसकी वजह से फ्लाइट की कीमत बढ़ जाती है। इसके लिए आप चाहे तो पहले चेन्नई ट्रेन से पहुंच सकते हैं और फिर वहां से अंडमान के लिए सीधी उड़ान भर सकते हैं। फ्लाइट के अलावा आप चेन्नई से जहाज़ से भी अंडमान जा सकते हैं।

अंडमान जाने का बेस्ट समय

नवंबर से लेकर मई के महीने अंडमान आइलैंड्स जाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इन महीनों में वहां का मौसम सुहावना होगा। इसके अलावा बारिश का मौसम वहां जाने के लिए सही नहीं होगा।

कहां रुकना चाहिए

अंडमान आइलैंड्स में वैसे आपको होटल के कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। यहां आपको कम बजट के होस्टल्स या बेडिंग्स नहीं मिलेंगी। हालांकि, अच्छे और सस्ते होटल, बीच शैक्स और कैम्प्स को आप आज़मा सकते हैं। अगर आप समुद्र का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं तो आप बीच पर टेन्ट या शैक को भी ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप एयरबीएनबी (Airbnb) पर भी होमस्टे और विला देख सकते हैं।

अंडमान में क्या करें

खूबसूरत बीच और दिल थाम लेने वाले नज़ारों से ज़ाहिर है कि वहां वॉटरस्पोर्ट्स भी होते हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग और समुद्र पर चलने जैसी एक्टिविटीज़ का मज़ा लिया जा सकता है। आपको अंडमान पर देश के बाकी तटों से साफ और खूबसूरत पानी मिलेगा। आप समुद्र के किनारे सारा दिन गुज़ार सकते हैं। रात में पानी को चमकते देख सकते हैं। इस मामले में अंडमान का हेवलॉक बीच सबसे अच्छा माना जाता है। बीच के अलावा अंडमान में काला पानी जेल देखने ज़रूर जाएं। ये जेल अंग्रेज़ों ने अपराधियों के लिए बनवाया था। इसके अलावा बैरन आइलैंड का मशहूर मड जवालामुखी देखना न भूलें।