…तो इस वजह से सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा से सोशल मीडिया पर मांगी माफी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 11 Feb 2018 06:25:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg …तो इस वजह से सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा से सोशल मीडिया पर मांगी माफी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 …तो इस वजह से सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा से सोशल मीडिया पर मांगी माफी https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b/116128 Sun, 11 Feb 2018 06:25:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=116128 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने खास दोस्त, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शो ‘Vogue BFFs’ के सेट पर पहुंची थीं। नेहा धूपिया ने सोनाक्षी से कई सवाल पूछे थे जिनका उन्होंने बड़े ही सही तरीके से जवाब दिया। हालांकि इन सबके बीच नेहा के एक सवाल का …]]>

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने खास दोस्त, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शो ‘Vogue BFFs’ के सेट पर पहुंची थीं। नेहा धूपिया ने सोनाक्षी से कई सवाल पूछे थे जिनका उन्होंने बड़े ही सही तरीके से जवाब दिया। हालांकि इन सबके बीच नेहा के एक सवाल का सोनाक्षी ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि सोनम कपूर को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।...तो इस वजह से सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा से सोशल मीडिया पर मांगी माफी

नेहा ने सोनाक्षी से सवाल पूछा कि क्या उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी ने एटिट्यूड दिखाया है तो उन्होंने झट से जवाब दिया कि सोनम कपूर ने उन्हें एक बार काफी एटिट्यूड व टशन दिखाया था और उन्हें लगता है कि यह बेवजह था। सोनाक्षी का ये जवाब सुनकर शायद सोनम कपूर को काफी बुरा लगा हो और दुख भी हुआ हो इसलिए सोनम ने सोनाक्षी से माफी मांगी है। इस बात का जवाब सोनम ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए दिया है।

सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा है- ‘सोनाक्षी मैं हमेशा से ही तुम्हारी लिए नर्म रही हूं। याद नहीं मैंने कब तुम्हें एटिट्यूड दिखाया है। यदि तुम्हें ऐसा लगा हो तो मुझे माफ करना।’

वहीं इसी शो में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि सोनम कपूर बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें और ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। वह एक बहुत अच्छी लड़की हैं। जब शो की होस्ट नेहा धूपिया ने मनीष से सोनम कपूर के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड की असल फैशनपरस्त हैं और वह शानदार हैं। वह एक प्रतिभावान एक्ट्रेस हैं और उन्हें आगे काम करता रहना चाहिए।

]]>