तो इसलिए सेक्स में लड़कियों से बेहद आगे होते है लड़के – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 29 Aug 2019 11:10:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तो इसलिए सेक्स में लड़कियों से बेहद आगे होते है लड़के – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तो इसलिए सेक्स में लड़कियों से बेहद आगे होते है लड़के, जानें ये बड़ा कारण… https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b/268752 Thu, 29 Aug 2019 11:10:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=268752 किसी भी शादीशुदा जोड़े के बीच अच्छी समझ और जुड़ाव कई चीजों को लेकर बनता है। इसमें एक वजह शारीरिक संबंध भी है जो किसी भी शादी में काफी मायने रखता है। लेकिन बता दें कि इसकी पहल महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुना अधिक करते हैं। शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया कि जोड़ों के …]]>

किसी भी शादीशुदा जोड़े के बीच अच्छी समझ और जुड़ाव कई चीजों को लेकर बनता है। इसमें एक वजह शारीरिक संबंध भी है जो किसी भी शादी में काफी मायने रखता है। लेकिन बता दें कि इसकी पहल महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुना अधिक करते हैं। शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया कि जोड़ों के बीच संबंध के लिए किन तथ्यों की भूमिका होती है। इतना ही नहीं 92 जोड़ों पर किए गए इस शोध में ये भी सामने आया कि लंबे समय से साथ रह रहे जोड़े एक दूसरे के साथ कितने नाखुश हैं।

विकासवादी व्यवहार विज्ञान जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि महिलाएं शारीरिक संबंध की पहल करें इसके लिए उनका नजरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नार्वे की विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के ट्रोंड विगो ग्रोंटवे के अनुसार रिश्ते में शारीरिक संबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन में इस बात का भी ध्यान दिया गया है कि लोग अपने रिश्ते में कितने खुश हैं, वह अपने पार्टनर के साथ कितना जुड़ाव महसूस करते हैं और वह एक दूसरे से कितना प्यार और विश्वास करते हैं।

अध्ययन में 19 से 30 की उम्र के ऐसे 92 जोड़े शामिल किए गए थे, जो एक महीने से लेकर 9 साल तक एक साथ थे। इन जोड़ों ने एक हफ्ते में औसतन दो से तीन बार शारीरिक संबंध बनाया।
जितना लंबा रिश्ता रहा, जोड़े उतने ही कम नजदीक आए। अध्ययन में ये भी गौर किया गया कि महीलाएं दूसरों को पाने की इच्छा को कम करती हैं। अपने साथी के अपेक्षाकृत दूसरों के साथ संभोग की अधिक इच्छा भी रिश्ते में विश्वास को कम करती है।
]]>